सोमवार, 12 अक्टूबर 2026

Haryana Police Job Recruitment 2026: नए साल पर बरोजगार युवाओं को बडा तोहफा

Written by: सुनील चौहान

Published:

Haryana Police Job Recruitment 2026: नए साल 2026 की शुरुआत हरियाणा के युवाओं के लिए राहत और उम्मीद लेकर आई है। हरियाणा सरकार और हरियाणा स्टाफ सिलेक्शन कमीशन ने पुलिस विभाग में…


नए साल पर बरोजगार युवाओं को बडा तोहफा: हरियाणा में 5500 कॉन्स्टेबल पदों पर भर्ती का ऐलान
नए साल पर बरोजगार युवाओं को बडा तोहफा: हरियाणा में 5500 कॉन्स्टेबल पदों पर भर्ती का ऐलान
Google News Follow us on Google

Haryana Police Job Recruitment 2026: नए साल 2026 की शुरुआत हरियाणा के युवाओं के लिए राहत और उम्मीद लेकर आई है। हरियाणा सरकार और हरियाणा स्टाफ सिलेक्शन कमीशन ने पुलिस विभाग में बड़े स्तर पर भर्ती प्रक्रिया शुरू करने का ऐलान किया है। आयोग की ओर से 5500 कॉन्स्टेबल पदों पर भर्ती का विज्ञापन जारी कर दिया गया है। लंबे समय से पुलिस भर्ती का इंतजार कर रहे प्रदेश के हजारों युवाओं के लिए इसे एक बड़ा अवसर माना जा रहा है।Haryana Police Job Recruitment 2026

Advertisement

 

इस भर्ती के जरिए न केवल बेरोजगार युवाओं को रोजगार मिलेगा, बल्कि प्रदेश की कानून व्यवस्था को भी और मजबूत करने में मदद मिलेगी। बता दे कि हरियाणा में कुल 5500 पदों में से 4500 पद पुरुष कॉन्स्टेबल जनरल ड्यूटी के लिए निर्धारित किए गए हैं। इसके अलावा शेष पद अन्य श्रेणियों के लिए रखे गए हैं, जिनकी विस्तृत जानकारी आयोग द्वारा अलग से साझा की जाएगी। खास तौर पर बढ़ते ट्रैफिक, साइबर अपराध और महिला सुरक्षा जैसे मामलों में अतिरिक्त बल की जरूरत महसूस की जा रही थी।Haryana Police Job Recruitment 2026

Advertisement

ये भी पढ़ें:HKRN Jobs 2026: भिवाड़ी, बावल व धारूहेड़ा में निकली भर्ती , 32,400 रुपये तक मिलेगी सैलरी

अधिसूचना जल्द जारी: नायब सेनी सरकार का कहना है कि पुलिस बल में लंबे समय से खाली पड़े पदों को भरने के लिए यह भर्ती जरूरी थी, ताकि फील्ड लेवल पर पुलिसिंग को और प्रभावी बनाया जा सके। हरियाणा स्टाफ सिलेक्शन कमीशन ने अभ्यर्थियों को सलाह दी है कि वे भर्ती से जुड़ी सभी आधिकारिक जानकारियों के लिए HSSC की वेबसाइट पर नियमित रूप से नजर बनाए रखें। आवेदन की शुरुआत, अंतिम तिथि, शैक्षणिक योग्यता, आयु सीमा, आरक्षण से जुड़े नियम और परीक्षा पैटर्न को लेकर विस्तृत अधिसूचना जल्द जारी की जाएगी।

आयोग का कहना है कि सभी सूचनाएं केवल आधिकारिक माध्यम से ही मान्य होंगी। भर्ती प्रक्रिया को लेकर सरकार ने स्पष्ट किया है कि चयन पूरी तरह पारदर्शी और मेरिट आधारित होगा। चयन के विभिन्न चरणों में लिखित परीक्षा, शारीरिक दक्षता परीक्षा और शारीरिक मापदंड परीक्षा के साथ-साथ दस्तावेज़ सत्यापन शामिल रहेगा। सभी चरण तय नियमों और मापदंडों के अनुसार पूरे किए जाएंगे, ताकि किसी भी तरह की अनियमितता की गुंजाइश न रहे।Haryana Police Job Recruitment 2026

ये भी पढ़ें:   Railway Jobs: रेलवे में आई बंपर भर्ती, जानिए योग्यता व पदों की संख्या

सुनील चौहान
About the Author सुनील चौहान

सुनील चौहान Best24News के संस्थापक एवं वरिष्ठ संपादक हैं। उन्हें रेवाड़ी, धारूहेड़ा और हरियाणा की स्थानीय पत्रकारिता का लगभग 10 वर्षों का अनुभव है। वे पहले दैनिक जागरण, राजस्थान पत्रिका, हरिभूमि और अमर उजाला जैसे समाचार संस्थानों से जुड़े रहे हैं। वे राजनीति, अपराध, प्रशासन, शिक्षा, रोजगार और स्थानीय जनसमस्याओं से जुड़ी खबरों के संपादन एवं प्रकाशन का कार्य करते हैं। उनका उद्देश्य पाठकों तक तथ्यात्मक, निष्पक्ष और विश्वसनीय समाचार पहुंचाना है। View all posts by सुनील चौहान →

Related News

WhatsApp