गुरूवार, 5 नवम्बर 2026

Haryana : हरियाणा पुलिस ने रचा मानवीय सेवा का कीर्तिमान, 20 वर्ष से अधिक समय से लापता 44 लोगों को उनके परिवारों से मिलाया

Written by: Best24News

Published:

Haryana : हरियाणा पुलिस की एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग यूनिट (एएचटीयू) ने पिछले डेढ़ वर्ष में गुमशुदा व्यक्तियों की पुनर्प्राप्ति के क्षेत्र में एक ऐतिहासिक सफलता दर्ज की है। यूनिट द्वारा 20 वर्ष…


Haryana : हरियाणा पुलिस की एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग यूनिट (एएचटीयू) ने पिछले डेढ़ वर्ष में गुमशुदा व्यक्तियों की पुनर्प्राप्ति के क्षेत्र में एक ऐतिहासिक सफलता दर्ज की है। यूनिट द्वारा 20 वर्ष से अधिक समय से लापता रहे 44 व्यस्कों एवं बच्चों को उनके परिजनों से पुनः मिलवाया गया, जो इस श्रेणी में अब तक की सबसे उल्लेखनीय उपलब्धियों में से एक है।

Advertisement

इसी क्रम में, 16 वर्ष से अधिक समय से गुमशुदा 22 व्यक्तियों, 11 वर्ष से अधिक समय से लापता 47 व्यक्तियों, तथा 6 वर्ष से अधिक अवधि से लापता 54 व्यस्कों और बच्चों को भी उनके बिछड़े हुए परिवारों से मिलाने में उल्लेखनीय सफलता प्राप्त की गई है।

ये सभी मामले अत्यंत जटिल और चुनौतीपूर्ण रहे, जहाँ वर्षों पुरानी गुमशुदगी, पहचान की अस्पष्टता, सीमित दस्तावेज़ी प्रमाण और बदलती भौगोलिक स्थितियाँ जांच में बड़ी बाधाएँ थीं। इसके बावजूद एएचटीयू की संवेदनशीलता, तकनीकी दक्षता और अथक प्रयासों के परिणामस्वरूप यह मानवीय पुनर्मिलन संभव हो सका। यह उपलब्धि हरियाणा पुलिस की समर्पित कार्यशैली और समाज के प्रति उसके उत्तरदायित्व का सशक्त उदाहरण प्रस्तुत करती है।

Advertisement

ये भी पढ़ें:महेंद्रगढ़: स्कूटी पर कर रहा था नशा सप्लाई, जानिए कैसे चढ़ा हत्थे ?

Best24News
About the Author Best24News

Best24News के संस्थापक (Founder) हैं और पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता क्षेत्र में सक्रिय रूप से कार्य कर रहे हैं। प्रतिष्ठित समाचार पत्रों के साथ काम करते हुए सामाजिक, प्रशासनिक और जमीनी स्तर की खबरों को प्रमुखता से कवर किया है। Best24News के माध्यम से ताजा और विश्वसनीय खबरें पाठकों तक पहुंचा रहे हैं। View all posts by Best24News →

संबंधित खबरें

WhatsApp