गुरूवार, 5 नवम्बर 2026

unique Diwali in Rewari: हरियाणा पुलिस ने रेवाडी में मनाई अनोखी दीवाली, चारो ओर हो रही चर्चा

Written by: Best24News

Published:

unique Diwali in Rewari: दीपावली के पावन पर्व के अवसर पर पुलिस अधीक्षक रेवाड़ी हेमेंद्र कुमार मीणा, आईपीएस के दिशा-निर्देशानुसार डीएसपी सिटी रेवाड़ी श्री जोगेंद्र शर्मा तथा थाना सदर प्रबंधक इंस्पेक्टर राजेन्द्र…


unique Diwali in Rewari: दीपावली के पावन पर्व के अवसर पर पुलिस अधीक्षक रेवाड़ी हेमेंद्र कुमार मीणा, आईपीएस के दिशा-निर्देशानुसार डीएसपी सिटी रेवाड़ी श्री जोगेंद्र शर्मा तथा थाना सदर प्रबंधक इंस्पेक्टर राजेन्द्र सिंह ने अपने व्यस्त पुलिस कर्तव्यों से समय निकालकर गांव बीकानेर से लिसाना रोड पर झग्गी झोपिड़ियों दीवाली मनाई।unique Diwali in Rewari

Advertisement

टीम ने वहां रह रहे जरूरतमंद बच्चो, महिलाओ, युवाओं एवं बुर्जगों के साथ दीपावली पर्व की खुशियां साझा कीं। इस अवसर पर डीएसपी सिटी रेवाड़ी श्री जोगेंद्र शर्मा ने सभी से आत्मीय बातचीत की और उन्हें शिक्षा के महत्व के बारे में प्रेरित किया।

 

Advertisement

ये भी पढ़ें:महेंद्रगढ़: स्कूटी पर कर रहा था नशा सप्लाई, जानिए कैसे चढ़ा हत्थे ?

उन्होंने कहा कि “हर बच्चा देश का भविष्य है और हमें उनके अंदर आत्मविश्वास और उज्जवल भविष्य की भावना जगानी चाहिए।”

दीपावली के पावन पर्व पर रेवाड़ी पुलिस के सभी थाना प्रबन्धको ने भी अपने-अपने क्षेत्र में झग्गी झोपिड़ियों एवं विभिन्न स्थानों पर मिठाईया बाटंकर वहां रह रहे जरूरतमंद बच्चो, महिलाओ,युवाओं, बुर्जगों के साथ दीपावली पर्व की खुशियां साझा कीं।

ये भी पढ़ें:राजस्थान से हरियाणा में अफीम लेकर आ रहे तस्कर चढ़े हत्थे ?

हरियाणा पुलिस ने रेवाडी में मनाई अनोखी दीवाली, चारो ओर हो रही चर्चा
हरियाणा पुलिस ने रेवाडी में मनाई अनोखी दीवाली, चारो ओर हो रही चर्चा

इस अवसर पर रेवाड़ी पुलिस सभी अधिकारियों ने बच्चों को मिठाई और उपहार वितरित किए। बच्चों ने भी पुलिस अधिकारियों का गर्मजोशी से स्वागत किया और दीपावली का माहौल और भी आनंदमय बना दिया।

पुलिस अधीक्षक हेमेंद्र कुमार मीणा ने कहा कि “दिवाली का वास्तविक अर्थ केवल घरों में दीप जलाना नहीं, बल्कि जरूरतमंदों के जीवन में भी उजाला फैलाना है। जब हम समाज के ऐसे बच्चों, युवाओं व बुर्जगों के साथ समय बिताते हैं, तो सच्ची खुशी और आत्मसंतोष का अनुभव होता है।

रेवाड़ी पुलिस का दिवाली पर मिठाई और उपहार बांटने का मुख्य उद्देश्य यह संदेश देना है कि “पुलिस केवल कानून व्यवस्था की रक्षक ही नहीं, बल्कि समाज की संवेदनशील साथी भी है।”

ये भी पढ़ें:रेवाड़ी: नेशनल शूटिंग चैंपियनशिप में पीयूष का चयन

पुलिस अधीक्षक ने सभी जिला वासियों को धनतेरस, दीपावली एवं श्री गोवर्धन पूजा पावन त्यौहारों की शुभकामनाएं दीं और कहा कि रेवाड़ी पुलिस हमेशा समाज के कमजोर वर्गों के साथ खड़ी है।unique Diwali in Rewari

यह पहल समाज में एक सुंदर संदेश देती है कि दिवाली सिर्फ रोशनी का त्यौहार नहीं, बल्कि “मानवता, प्रेम और साझी खुशियों का पर्व” है।unique Diwali in Rewari

Best24News
About the Author Best24News

Best24News के संस्थापक (Founder) हैं और पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता क्षेत्र में सक्रिय रूप से कार्य कर रहे हैं। प्रतिष्ठित समाचार पत्रों के साथ काम करते हुए सामाजिक, प्रशासनिक और जमीनी स्तर की खबरों को प्रमुखता से कवर किया है। Best24News के माध्यम से ताजा और विश्वसनीय खबरें पाठकों तक पहुंचा रहे हैं। View all posts by Best24News →

संबंधित खबरें

WhatsApp