गुरूवार, 5 नवम्बर 2026

Haryana Old Age Pension: हरियाणा में अब ऑटोमेटिक बनेगी बुढ़ापा पेंशन, सरकारी कार्यालयों के नहीं काटने पड़ेंगे चक्कर

Written by: Best24News

Published:

Haryana Old Age Pension: हरियाणा सरकार द्वारा हर वर्ग के लिए कई महत्वाकांक्षी योजनाएं चलाई जा रही है। सरकार बुजुर्गों को आर्थिक सहायता प्रदान करने और रोजमर्रा के व्ययों को निपटाने के…


Haryana Old Age Pension: हरियाणा सरकार द्वारा हर वर्ग के लिए कई महत्वाकांक्षी योजनाएं चलाई जा रही है। सरकार बुजुर्गों को आर्थिक सहायता प्रदान करने और रोजमर्रा के व्ययों को निपटाने के लिए वृद्धावस्था सम्मान पेंशन योनजा को शुरु किया गया है। यह एक महत्वपूर्ण सामाजिक योजना है जिसका उद्देश्य वरिष्ठ नागरिकों को आर्थिक सहायता मुहैया कराना है।Haryana Old Age Pension

Advertisement

पात्रता
ऐसे वरिष्ठ नागरिक जिनकी उम्र 60 वर्ष या उससे अधिक है उन्हें योजना का लाभ मिलता है।
इस योजना के तहत, लाभार्थियों को हर महीने निश्चित मासिक पेंशन राशि दी जाती है।
इस राशि को सरकार द्वारा समय- समय पर बढ़ाया जाता है।
इस योजना का लाभ उठाने के लिए आवेदक का आधार कार्ड और बैंक खाता होना जरूरी है।

इतनी मिलती है पेंशन
सरकार द्वारा इस योजना के तहत, पात्र पाए जाने वाले आवेदकों को हर महीने 3000 रुपये की पेंशन राशि दी जाती है। यह राशि उनके बैंक खातों में हर महीने भेज दी जाती है। इस राशि को आवेदक अपनी सहूलियत के हिसाब से बैंक में जाकर निकलवा सकते हैं।

Advertisement

ये भी पढ़ें:महेंद्रगढ़: स्कूटी पर कर रहा था नशा सप्लाई, जानिए कैसे चढ़ा हत्थे ?

ऐसे मिलेगा पेंशन का लाभ
पेंशन योजना के लाभ लेने के लिए बुजु्र्गों को कहीं पर आवेदन करने की जरूरत नहीं है। पहले वृद्धावस्था पेंशन की प्रक्रिया काफी लंबी होती थी। लेकिन अब प्रदेश के बुजुर्गों को पेंशन उनकी फैमिली आईडी में दर्ज उम्र के हिसाब अपने आप बन जाती है। पेंशन की रकम आवेदकों के परिवार पहचान पत्र में दर्ज बैंक खातों में हर महीने डाल दी जाती है।

 

ये भी पढ़ें:राजस्थान से हरियाणा में अफीम लेकर आ रहे तस्कर चढ़े हत्थे ?

Best24News
About the Author Best24News

Best24News के संस्थापक (Founder) हैं और पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता क्षेत्र में सक्रिय रूप से कार्य कर रहे हैं। प्रतिष्ठित समाचार पत्रों के साथ काम करते हुए सामाजिक, प्रशासनिक और जमीनी स्तर की खबरों को प्रमुखता से कवर किया है। Best24News के माध्यम से ताजा और विश्वसनीय खबरें पाठकों तक पहुंचा रहे हैं। View all posts by Best24News →

संबंधित खबरें

WhatsApp