गुरूवार, 5 नवम्बर 2026

Haryana Nuh-Alwar Highway: हरियाणा से राजस्थान जाना होगा आसान, 4 लेन में बदलेगा नूंह-अलवर नेशनल हाईवे

Written by: Best24News

Published:

Haryana Nuh-Alwar Highway: हरियाणा के नूंह से अलवर नौगांव बॉर्डर तक नेशनल हाईवे-248ए के 47 किलोमीटर लंबे हिस्से को चार लेन बनाया जाएगा. यह परियोजना केंद्रीय सड़क एवं परिवहन और राजमार्ग मंत्रालय…


Haryana Nuh Alwar Highway 1
Haryana Nuh Alwar Highway 1
Google News Follow us on Google

Haryana Nuh-Alwar Highway: हरियाणा के नूंह से अलवर नौगांव बॉर्डर तक नेशनल हाईवे-248ए के 47 किलोमीटर लंबे हिस्से को चार लेन बनाया जाएगा. यह परियोजना केंद्रीय सड़क एवं परिवहन और राजमार्ग मंत्रालय द्वारा 400 करोड़ रुपये के बजट के साथ मंजूर की गई है.

Advertisement

इस विकास कार्य से क्षेत्र के निवासियों में खुशी की लहर है. केंद्र सरकार द्वारा इस परियोजना की मंजूरी से मेवात क्षेत्र के निवासी इसे एक महत्वपूर्ण विकास के रूप में देख रहे हैं, जो न केवल उनकी यात्रा को सुगम बनाएगा, बल्कि क्षेत्र के आर्थिक विकास में भी सहायक होगा.Haryana Nuh-Alwar Highway

नूंह से अलवर तक चार लेन वाला नेशनल हाईवे

Advertisement

ये भी पढ़ें:महेंद्रगढ़: स्कूटी पर कर रहा था नशा सप्लाई, जानिए कैसे चढ़ा हत्थे ?

वन विभाग की एनओसी मिलने के बाद इस परियोजना के लिए जल्द ही टेंडर और निर्माण कार्य शुरू किया जाएगा. यह प्रक्रिया क्षेत्र के विकास के लिए एक नई दिशा प्रदान करेगी और स्थानीय निवासियों को बेहतर परिवहन सुविधाएं उपलब्ध कराएगी.

केंद्र सरकार से बजट मंजूरी के बाद स्थानीय लोगों ने एक दशक लंबे संघर्ष के लिए प्रख्यात स्वयंसेवक राजूद्दीन को बधाइयां दी हैं. यह संघर्ष कई वर्षों से जारी था, जिसमें मेवात आरटीआई मंच ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई.

ये भी पढ़ें:राजस्थान से हरियाणा में अफीम लेकर आ रहे तस्कर चढ़े हत्थे ?

धरना, आंदोलन और भूख हड़ताल की महत्वपूर्ण भूमिका

शिक्षाविद् मास्टर अब्दुल वहाब के अनुसार, मेवात आरटीआई मंच ने वर्ष 2018 में बड़कली चौक पर छह दिन का धरना दिया था. इस धरने में सामाजिक कार्यकर्ता राजूद्दीन ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई. उनकी पत्नी सबीला जंग भी इस आंदोलन में सक्रिय रहीं.

डेढ़ दशक लंबे संघर्ष के दौरान मेवात आरटीआई मंच और मौजी फाउंडेशन ने भूख हड़ताल, ज्ञापन पत्र, हस्ताक्षर अभियान, धरना-प्रदर्शन, स्लोगन पेंटिंग आदि के माध्यम से अपने विरोध को प्रदर्शित किया. यह सभी प्रयास इस हाईवे के निर्माण के लिए किए गए थे.Haryana Nuh-Alwar Highway

ये भी पढ़ें:रेवाड़ी: नेशनल शूटिंग चैंपियनशिप में पीयूष का चयन

 

Best24News
About the Author Best24News

Best24News के संस्थापक (Founder) हैं और पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता क्षेत्र में सक्रिय रूप से कार्य कर रहे हैं। प्रतिष्ठित समाचार पत्रों के साथ काम करते हुए सामाजिक, प्रशासनिक और जमीनी स्तर की खबरों को प्रमुखता से कवर किया है। Best24News के माध्यम से ताजा और विश्वसनीय खबरें पाठकों तक पहुंचा रहे हैं। View all posts by Best24News →

संबंधित खबरें

WhatsApp