सरकारी स्कूल के छात्रों को फ्री में मिलेगी बस की सुविधासरकारी स्कूल के छात्रों को फ्री में मिलेगी बस की सुविधा

Haryana News: हरियाणा में सरकारी स्कूल में पढ़ने वाले बच्चों के लिए बड़ी खुशखबरी सामने आ रही है। राज्य के सरकारी स्कूल में पढ़ने वाले स्टूडेंट्स के लिए विद्यार्थी परिवहन सुरक्षा योजना को अगले वित्त वर्ष 2026-27 में भी जारी रखने का फैसला लिया गया है। इस संबंध में शिक्षा विभाग के द्वारा सभी जिला शिक्षा अधिकारियों और मौलिक शिक्षा अधिकारियों को निर्देश जारी कर दिया गया है।

किसे मिलेगा फ्री बस का लाभ (Haryana News)

शिक्षा विभाग के द्वारा जारी किए गए निर्देश के अनुसार राज्य के क्लास 1 से लेकर क्लास 12वीं तक के विद्यार्थियों को मुफ्त में यातायात की सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी। सरकार के द्वारा यह सुविधा दूर दराज के इलाकों से आने वाले बच्चों के लिए शुरू किया गया है ताकि उनका पढ़ाई छूटे नहीं।

बच्चों को मिलेगा लाभ 

कई बार ऐसा देखा जाता है कि जब पैसे नहीं होते हैं तो बच्चे स्कूल आना बंद कर देते हैं इसे देखते हुए सरकार के द्वारा मुफ्त में सरकारी स्कूल के बच्चों के लिए परिवहन की सुविधा उपलब्ध कराने का फैसला लिया गया है। सरकार के फैसले से सरकारी स्कूल के बच्चों को काफी लाभ होगा।

Also Read:Haryana News: वाटर कूल्लर लगा नहीं ओर केंपर कर दिए बंद…..​आंदोलन पर उतरे बिजली कर्मचारी

(adsbygoogle = window.adsbygoogle || []).push({});

जल्द रिपोर्ट जारी करें अधिकारी : शिक्षा विभाग

शिक्षा विभाग के द्वारा जारी किए गए निर्देश के अनुसार निशुल्क विद्यार्थी परिवहन सुरक्षा योजना के अंतर्गत खर्च की गई राशि की रिपोर्ट 15 अप्रैल तक जमा करा देना है। परिवहन योजना की राशि और ब्याज जमा ना करने पर अधिकारियों की जिम्मेदारी भी तय की गई है। शिक्षा विभाग के द्वारा स्पष्ट शब्दों में कह दिया गया है कि जल्द से जल्द खर्च का एक डाटा तैयार करके विभाग में सौंप दिया जाए। सही समय पर अगर खर्च का डाटा सबमिट नहीं होता है तो इसके लिए अधिकारियों को जवाब देना होगा।

Also Read:Haryana Weather News: हरियाणा में आज होगी भारी बारिश, गुरुग्राम, पलवल सहित इन जिलों में रेड अलर्ट जारी

By Best24News

Harsh Chauhan - Best24News के संस्थापक (Founder) हैं और पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता क्षेत्र में सक्रिय रूप से कार्य कर रहे हैं। प्रतिष्ठित समाचार पत्रों के साथ काम करते हुए सामाजिक, प्रशासनिक और जमीनी स्तर की खबरों को प्रमुखता से कवर किया है। Best24News के माध्यम से ताजा और विश्वसनीय खबरें पाठकों तक पहुंचा रहे हैं।

BREAKING NEWS
Latest News • Haryana News • Rewari News • Dharuhera Updates • Breaking News • Local News • Weather Alert • Crime News •