गुरुग्राम में हनुमान जन्मोत्सव पर विशाल जागरण, ये कालाकार करेंगे बाबा का गुणगान
गुरुग्राम में हनुमान जन्मोत्सव पर विशाल जागरण, ये कालाकार करेंगे बाबा का गुणगान

गुरुग्राम: हनुमान जन्मोत्सव के शुभ अवसर पर श्री श्याम मंदिर, सेक्टर-85 में नौवां विशाल जागरण एवं देसी घी का भंडारा आयोजित किया जा रहा है। यह धार्मिक कार्यक्रम 1 अप्रैल 2026 को रात 7 बजे से शुरू होकर देर रात तक चलेगा, जबकि 2 अप्रैल 2026 को सुबह 10 बजे से भंडारे का आयोजन किया जाएगा।

ये कलाकार देंगे प्रस्तुति: आयोजकों के अनुसार इस भव्य जागरण में कई प्रसिद्ध भजन गायक अपनी प्रस्तुति देंगे, जिनमें देवेंद्र अग्रवाल, जोगेंद्र वृंदावनी, राहुल वृंदावनी और कोमल बजंग बली की महिमा का गुणगान करेंगे।

प्रमुख संयोजक पूर्व सरपंच मलखान सिंह ने हर साल मालपुरा में जागरण व विशाल भंडारे का आयोजन किया जाता था इस बार गुरूग्राम में आयोजित किया जा रहा है। 2 अप्रैल को विशाल भंडारा आयोजित किया जाएगा।

Sunil Chauhan
सुनील चौहान हरियाणा के रेवाड़ी और धारूहेड़ा क्षेत्र की खबरों को कवर करते हैं। उन्हें पत्रकारिता में 10 वर्षों का अनुभव है वर्तमान में वे Best24News के साथ जुड़े हुए हैं ताजा और विश्वसनीय खबरें प्रकाशित कर रहे हैं।