Haryana News: हरियाणा के युवा यूएई में कर सकते हैं नौकरी, ट्रेलर ड्राइवर पदों के लिए इस दिन तक जल्द करें आवेदन

On: March 21, 2026 8:42 PM
Follow Us:
Haryana News: हरियाणा के युवा यूएई में कर सकते हैं नौकरी, ट्रेलर ड्राइवर पदों के लिए इस दिन तक जल्द करें आवेदन

Haryana News: हरियाणा सरकार अपने युवाओं को लगातार विदेश में काम करने का मौका दे रही है। इसी प्रयास के तहत अब हरियाणा के युवा संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) में नौकरी कर सकेंगे। यूएई में ट्रेलर ड्राइवर के 100 पदों के लिए भर्ती प्रक्रिया शुरू की गई है। यह भर्ती जालंधर स्किल डेवलपमेंट कॉर्पोरेशन, पंजाब के माध्यम से पूरी की जाएगी।

इच्छुक युवा 22 अक्टूबर तक हरियाणा कौशल रोजगार निगम (HKRN) के माध्यम से आवेदन कर सकते हैं। जो भी युवा इस अवसर का लाभ उठाना चाहते हैं, उन्हें निर्धारित तिथि तक आवेदन भेजना आवश्यक है। ट्रेलर ड्राइवर पद के लिए नियुक्ति 2 साल के संविदा आधार पर होगी।

जरूरी शर्तें

इन पदों के लिए उम्मीदवार के पास कम से कम 1 साल का ट्रेलर ड्राइविंग अनुभव होना चाहिए। न्यूनतम शैक्षिक योग्यता 10वीं पास निर्धारित की गई है। इसके अलावा, उम्मीदवार को अंग्रेजी की समझ होनी चाहिए। आयु सीमा 24 से 40 वर्ष रखी गई है। आवेदक के शरीर पर कोई टैटू नहीं होना चाहिए और हेवी ड्राइविंग लाइसेंस 1 वर्ष पहले जारी होना चाहिए।

इजराइल में भी भर्ती जारी

इसके अलावा, इजराइल में भी हरियाणा के युवाओं के लिए नौकरी के अवसर उपलब्ध हैं। वहां नर्सिंग स्टाफ की जरूरत है। हरियाणा कौशल रोजगार निगम के जरिए डिस्ट्रिक लेवल फर्स्ट एड इंस्ट्रक्टर के 48 पदों के लिए कल तक आवेदन किया जा सकता है। इसके अलावा, इजराइल में होम बेस्ड केयरगिवर के 5000 पदों के लिए आवेदन 30 नवंबर तक किए जा सकते हैं।

हरियाणा सरकार का यह कदम युवाओं के करियर को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर बढ़ावा देने और रोजगार के अवसरों का विस्तार करने की दिशा में महत्वपूर्ण माना जा रहा है। इच्छुक उम्मीदवार समय रहते आवेदन कर इस सुनहरे अवसर का लाभ उठा सकते हैं।

Best24News

Best24News के संस्थापक (Founder) हैं और पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता क्षेत्र में सक्रिय रूप से कार्य कर रहे हैं। प्रतिष्ठित समाचार पत्रों के साथ काम करते हुए सामाजिक, प्रशासनिक और जमीनी स्तर की खबरों को प्रमुखता से कवर किया है। Best24News के माध्यम से ताजा और विश्वसनीय खबरें पाठकों तक पहुंचा रहे हैं।

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now

Leave a Comment