गुरूवार, 5 नवम्बर 2026

Haryana News: हरियाणा में खुलेंगे योग व प्राकृतिक चिकित्सा केंद्र, तीन पोर्टल किए लॉन्च

Written by: Best24News

Published:

Haryana News: हरियाणा में योग और प्राकृतिक चिकित्सा केंद्र खुलेंगे। इन केंद्रों में योग गुरु अपनी योग थैरेपी के माध्यम से मरीजों का इलाज कर सकेंगे। इसके लिए प्रदेश सरकार इसी साल…


Haryana News: हरियाणा में योग और प्राकृतिक चिकित्सा केंद्र खुलेंगे। इन केंद्रों में योग गुरु अपनी योग थैरेपी के माध्यम से मरीजों का इलाज कर सकेंगे। इसके लिए प्रदेश सरकार इसी साल से योग व प्राकृतिक चिकित्सकों का पंजीकरण शुरू करेगी। यह घोषणा मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने मंगलवार को पंचकूला में आयोजित योग महोत्सव में की।

Advertisement

CM Haryana Saini  ने आयुष योग सहायकों की सेवा के दौरान दुर्घटना में मृत्यु होने पर उनके परिजनों को अपने ऐच्छिक कोष से तीन-तीन लाख रुपये की आर्थिक सहायता प्रदान करने की घोषणा की। कार्यक्रम के दौरान सीएम ने सूर्य नमस्कार अभियान-2025 के 264 उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले प्रतिभागियों को सम्मानित किया।

तीन पोर्टल किए लॉन्च: सीएम ने आयुष विभाग के तीन पोर्टल ई-मार्केट प्लेस पोर्टल, आयुष औषधि इन्वेंटरी पोर्टल और ई औषधि लाइसेंसिंग पोर्टल भी लॉन्च किया। ई-मार्केट प्लेस पोर्टल के माध्यम से औषधीय पौधे तैयार करने वाले किसान व कारोबारी अपना पंजीकरण करा सकेंगे। उनसे कोई भी व्यक्ति औषधीय पौधों की खरीद कर सकेगा।Haryana News

Advertisement

ये भी पढ़ें:महेंद्रगढ़: स्कूटी पर कर रहा था नशा सप्लाई, जानिए कैसे चढ़ा हत्थे ?

आयुष औषधि इन्वेंटरी पोर्टल पर आयुष औषधियों की प्रबंधन प्रणाली पर आयुष विभाग के अधिकारी औषधियों की मांग कर सकते हैं और स्टॉक अपडेट देख सकते हैं। ई औषधि लाइसेंसिंग पोर्टल पर नए व लोन लाइसेंस प्राप्त करने, पुराने लाइसेंस के नवीनीकरण आदि के लिए आवेदन किया जा सकेगा।

योग को पाठ्यक्रम का हिस्सा बनाने वाला हरियाणा एकमात्र राज्य
CM Haryana Saini   ने कहा कि हरियाणा एकमात्र राज्य है, जहां योग को पाठ्यक्रम का हिस्सा बनाया गया है। शिक्षा विभाग के 25 हजार कर्मियों को योग शिक्षक बनाया है। प्रदेश सरकार 6500 गांवों में व्यायामशालाएं खोलने के लिए प्रतिबद्ध है। इसके लिए 1121 जगहों को चिह्नित किया गया है। इनमें से 714 व्यायामशालाओं का निर्माण हो गया है। इनमें 877 आयुष योग सहायकों की नियुक्ति की जा चुकी है।

ये भी पढ़ें:राजस्थान से हरियाणा में अफीम लेकर आ रहे तस्कर चढ़े हत्थे ?

आयुष्मान भारत योजना के तहत राज्य में सभी आयुर्वेदिक औषधालयों को आयुष हेल्थ एवं वेलनेस सेंटर में अपग्रेड करने का निर्णय लिया गया है। अब तक 506 आयुर्वेदिक औषधालयों व उप स्वास्थ्य केंद्रों को आयुष्मान आरोग्य मंदिर में अपग्रेड कर दिया गया है। इन केंद्रों में 126 योग इंस्ट्रक्टर की नियुक्ति की जा चुकी है।Haryana News

स्वास्थ्य मंत्री आरती सिंह राव ने कहा योग महोत्सव 2025 का आयोजन अंतरराष्ट्रीय योग दिवस की तैयारियों का एक महत्वपूर्ण पड़ाव है। इस मौके पर स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग और आयुष विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव सुधीर राजपाल, हरियाणा योग आयोग के अध्यक्ष डॉ. जयदीप आर्य ने भी संबोधित किया।

 

ये भी पढ़ें:रेवाड़ी: नेशनल शूटिंग चैंपियनशिप में पीयूष का चयन

 

 

Best24News
About the Author Best24News

Best24News के संस्थापक (Founder) हैं और पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता क्षेत्र में सक्रिय रूप से कार्य कर रहे हैं। प्रतिष्ठित समाचार पत्रों के साथ काम करते हुए सामाजिक, प्रशासनिक और जमीनी स्तर की खबरों को प्रमुखता से कवर किया है। Best24News के माध्यम से ताजा और विश्वसनीय खबरें पाठकों तक पहुंचा रहे हैं। View all posts by Best24News →

संबंधित खबरें

WhatsApp