गुरूवार, 5 नवम्बर 2026

Haryana News: सिविल अस्पताल में 45 दिन बाद एक्स-रे सेवा शुरू, मरीजों ने ली राहत की सांस

Written by: Best24News

Published:

Haryana News: लंबे इंतजार के बाद बुधवार को सिविल अस्पताल की एक्स-रे सेवा आखिरकार फिर से शुरू हो गई। करीब 45 दिनों से बंद मशीन के चालू होते ही अस्पताल में जांच…


Haryana News: सिविल अस्पताल में 45 दिन बाद एक्स-रे सेवा शुरू, मरीजों ने ली राहत की सांस
Haryana News: सिविल अस्पताल में 45 दिन बाद एक्स-रे सेवा शुरू, मरीजों ने ली राहत की सांस
Google News Follow us on Google

Haryana News: लंबे इंतजार के बाद बुधवार को सिविल अस्पताल की एक्स-रे सेवा आखिरकार फिर से शुरू हो गई। करीब 45 दिनों से बंद मशीन के चालू होते ही अस्पताल में जांच का काम तेज़ी से शुरू हुआ। पहले ही दिन लगभग 60 मरीजों के एक्स-रे किए गए, जिससे मरीजों को बड़ी राहत मिली। अस्पताल प्रशासन के अनुसार, पहले मशीन की फिटिंग और अस्पताल सौंदर्यीकरण कार्य के चलते एक्स-रे विभाग का संचालन रुका हुआ था। अब नई मशीन लग जाने के बाद जांच प्रक्रिया लगातार की जा सकेगी क्योंकि यह मशीन ओवरहीट नहीं होती। गरीब और मध्यमवर्गीय मरीजों के लिए यह सेवा बेहद जरूरी है, क्योंकि उन्हें अब निजी डायग्नोस्टिक केंद्रों के चक्कर नहीं काटने पड़ेंगे। आने वाले दिनों में एक्स-रे की संख्या और बढ़ने की उम्मीद है।

Advertisement

अस्पताल में चल रहे सौंदर्यीकरण कार्य के बाद अब पांच ओपीडी विभागों को नए ब्लॉक में स्थानांतरित कर दिया गया है। इनमें दंत (डेंटल), ईएनटी (कान-नाक-गला), टीकाकरण, एड्स (AIDS) और सिजेरियन (Cesarean) संबंधित सेवाएं शामिल हैं। इन विभागों को नए ओपीडी ब्लॉक में स्थानांतरित करने से मरीजों को अब साफ-सुथरे और व्यवस्थित वातावरण में उपचार मिल रहा है। पहले पुरानी बिल्डिंग में निर्माण कार्य के कारण कई विभाग अस्थायी रूप से एक ही जगह संचालित हो रहे थे, जिससे भीड़भाड़ और अव्यवस्था बनी रहती थी। अब नए ब्लॉक में पर्याप्त जगह, बेहतर वेंटिलेशन और बैठने की व्यवस्था के कारण मरीजों को राहत मिल रही है। बुधवार को डेंटल विभाग में करीब 75 मरीजों की जांच की गई, जबकि टीकाकरण केंद्र पर महिलाओं और बच्चों की भारी भीड़ देखी गई।

बेहतर सुविधाओं से भीड़ प्रबंधन आसान हुआ

अस्पताल के डॉक्टरों का कहना है कि नई बिल्डिंग में बेहतर सुविधाओं के कारण अब मरीजों की भीड़ को संभालना आसान हो गया है। ओपीडी स्लिप काउंटर को भी फिर से खोल दिया गया है, जिससे पंजीकरण प्रक्रिया सुचारू रूप से चल रही है। अस्पताल में लंबे समय से मरीजों को बैठने और प्रतीक्षा के लिए जगह की कमी का सामना करना पड़ रहा था, लेकिन अब नए ब्लॉक में वेटिंग रूम, स्वच्छ पेयजल, अलग पंजीकरण काउंटर और पर्याप्त सीटिंग अरेंजमेंट उपलब्ध है। हालांकि अभी सभी विभागों का स्थानांतरण पूरा नहीं हुआ है। अस्पताल प्रबंधन के मुताबिक, शेष ओपीडी को अगले सप्ताह तक नए ब्लॉक में शिफ्ट कर दिया जाएगा।

Advertisement

ये भी पढ़ें:महेंद्रगढ़: स्कूटी पर कर रहा था नशा सप्लाई, जानिए कैसे चढ़ा हत्थे ?

अगले हफ्ते तक पूरी तरह चालू होगा नया ओपीडी ब्लॉक

अस्पताल प्रबंधक के अनुसार, फिलहाल पांच ओपीडी को नए ब्लॉक में स्थानांतरित किया जा चुका है, जबकि शेष विभागों को पहली मंजिल पर अगले सप्ताह तक स्थानांतरित करने की तैयारी चल रही है। इसके बाद पूरा ब्लॉक पूरी तरह कार्यशील हो जाएगा। वर्तमान में, छाती रोग विशेषज्ञ की ओपीडी रक्त बैंक की इमरजेंसी में, त्वचा रोग विशेषज्ञ की ओपीडी नशा मुक्ति केंद्र में, सामान्य ओपीडी टीकाकरण केंद्र में, और नेत्र रोग विशेषज्ञ की ओपीडी आयुष विभाग में चलाई जा रही है। अस्पताल के एसएमओ एवं कार्यकारी सिविल सर्जन डॉ. बुढ़राम ने बताया कि जल्द ही सभी विभाग एक ही भवन में स्थानांतरित कर दिए जाएंगे, जिससे मरीजों को इधर-उधर भटकना नहीं पड़ेगा और बैठकों या जांच कार्यों में कोई बाधा नहीं होगी।

Best24News
About the Author Best24News

Best24News के संस्थापक (Founder) हैं और पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता क्षेत्र में सक्रिय रूप से कार्य कर रहे हैं। प्रतिष्ठित समाचार पत्रों के साथ काम करते हुए सामाजिक, प्रशासनिक और जमीनी स्तर की खबरों को प्रमुखता से कवर किया है। Best24News के माध्यम से ताजा और विश्वसनीय खबरें पाठकों तक पहुंचा रहे हैं। View all posts by Best24News →

संबंधित खबरें

WhatsApp