गुरूवार, 5 नवम्बर 2026

Haryana News: बहादुरगढ़ में उत्तरी बाईपास का काम जोरों पर, शहर को दिल्ली से मिलेगी सीधी और तेज कनेक्टिविटी

Written by: Best24News

Published:

Haryana News: बहादुरगढ़ से अच्छी खबर है। शहर में ट्रैफिक संचालन को सुगम बनाने और दिल्ली से बेहतर कनेक्टिविटी के लिए प्रस्तावित उत्तरी बाईपास प्रोजेक्ट पर काम तेजी से चल रहा है।…


Haryana News Work on the Northern Bypass in Bahadurgarh is in full swing providing direct and fast connectivity to the city from Delhi
Haryana News Work on the Northern Bypass in Bahadurgarh is in full swing providing direct and fast connectivity to the city from Delhi
Google News Follow us on Google

Haryana News: बहादुरगढ़ से अच्छी खबर है। शहर में ट्रैफिक संचालन को सुगम बनाने और दिल्ली से बेहतर कनेक्टिविटी के लिए प्रस्तावित उत्तरी बाईपास प्रोजेक्ट पर काम तेजी से चल रहा है। पहले चरण का निर्माण लगभग पूरा हो चुका है और दूसरे चरण की तैयारियां शुरू हो चुकी हैं।

Advertisement

वन विभाग के लिए बजट मंजूरी की तैयारी

दूसरे चरण के काम से पहले वन विभाग ने मुंगेशपुर ड्रेन क्षेत्र में खड़े करीब 3 हजार पेड़ों की कटाई के लिए 1.29 करोड़ रुपए का बजट मांगा है। सिंचाई विभाग के कार्यकारी अभियंता के मुताबिक, यह प्रस्ताव मुख्यालय भेजा जा चुका है और मंजूरी मिलते ही यह राशि वन विभाग को दी जाएगी। इसके बाद ही पेड़ों की कटाई शुरू होगी।

प्रोजेक्ट के दूसरे चरण की अनुमानित लागत 125 करोड़ रुपए आंकी गई है। इसमें रिटेनिंग दीवार, सड़क निर्माण, बिजली व्यवस्था और रेलवे ओवरब्रिज निर्माण कार्य शामिल हैं। इस चरण में सड़क मार्ग सेक्टर-9 बाईपास से नाहरा-नाहरी रोड तक लगभग 2.5 किलोमीटर लंबा होगा। पहले चरण में 225 करोड़ रुपए की लागत से आसौदा से नाहरा-नाहरी रोड तक करीब 9 किलोमीटर लंबी सड़क बन चुकी है।

Advertisement

ये भी पढ़ें:महेंद्रगढ़: स्कूटी पर कर रहा था नशा सप्लाई, जानिए कैसे चढ़ा हत्थे ?

इस प्रोजेक्ट को नाहरा-नाहरी रोड से जोड़ने के लिए 6 करोड़ रुपए का अतिरिक्त एस्टिमेट बनाया गया है। इससे बामनौली से आने वाले वाहनों को सीधे शहर से कनेक्टिविटी मिलेगी और उन्हें नाहरा-नाहरी रोड पर शहर की ओर आने की जरूरत नहीं पड़ेगी।

प्रोजेक्ट की शुरुआत और आगे की योजना

बहादुरगढ़ में पहले ही दक्षिण बाईपास बन चुका है। साल 2018 में उत्तरी बाईपास की मांग उठी थी और प्रदेश सरकार की घोषणा के बाद इस प्रोजेक्ट पर काम शुरू हुआ। अब दूसरे चरण के लिए एस्टिमेट का बजट मंजूर होते ही टेंडर जारी होंगे और निर्माण कार्य शुरू कर दिया जाएगा।

ये भी पढ़ें:राजस्थान से हरियाणा में अफीम लेकर आ रहे तस्कर चढ़े हत्थे ?

Best24News
About the Author Best24News

Best24News के संस्थापक (Founder) हैं और पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता क्षेत्र में सक्रिय रूप से कार्य कर रहे हैं। प्रतिष्ठित समाचार पत्रों के साथ काम करते हुए सामाजिक, प्रशासनिक और जमीनी स्तर की खबरों को प्रमुखता से कवर किया है। Best24News के माध्यम से ताजा और विश्वसनीय खबरें पाठकों तक पहुंचा रहे हैं। View all posts by Best24News →

संबंधित खबरें

WhatsApp