Haryana News: हरियाणा में जीजा को दिल दे बैठी छोटी साली, भाग गई तो बड़ी बहन ने उठाया ये खौफनाक कदम

On: March 21, 2026 11:21 PM
Follow Us:
Woman commits suicide in Charkhi Dadri

Haryana News: हरियाणा के चरखी दादरी में एक महिला ने आत्महत्या कर ली है। महिला की पहचान गांव रुदड़ोल निवासी लक्ष्मी (28) के रुप में हुई है। बताया जा रहा है कि महिला अपने पति और अपनी बहन की धमकियों से परेशान थी। जिसके बाद उसने यह कदम उठाया। हालांकि, परिजन लक्ष्मी को झोझू कलां सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लेकर गए। वहां से दादरी रेफर किया गया। जहां पर डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

जानकारी के मुताबिक, यह मामला झोझू कलां थाना क्षेत्र का है। चरखी दादरी के गांव रूदड़ोल में रहने वाले ताजबीर ने पुलिस को शिकायत दी है। उसने बताया कि उसकी तीन बेटियां और दो बेटे हैं। उसकी दो बेटियों लक्ष्मी और पूजा की शादी भिवानी जिले के सलेमपुर में हुई थी। इसी बीच उसकी बेटी लक्ष्मी का पति कुलदीप उसकी छोटी बेटी को लेकर भाग गया। इससे परेशान होकर लक्ष्मी ने सुसाइड कर लिया।

लक्ष्मी के पिता का आरोप है कि उसकी बेटी का पति उसके साथ मारपीट और परेशान करता था। वहीं इस मामले में जांच अधिकारी ASI सुनील कुमार का कहना है कि महिला के पिता की शिकायत पर उसके पति कुलदीप, (छोटी बहन) किस्तू, (ससुर) अजीत और (सास) बबीता के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस चारों की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी कर रही है। जल्द ही उन्हें गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

Best24News

Best24News के संस्थापक (Founder) हैं और पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता क्षेत्र में सक्रिय रूप से कार्य कर रहे हैं। प्रतिष्ठित समाचार पत्रों के साथ काम करते हुए सामाजिक, प्रशासनिक और जमीनी स्तर की खबरों को प्रमुखता से कवर किया है। Best24News के माध्यम से ताजा और विश्वसनीय खबरें पाठकों तक पहुंचा रहे हैं।

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now