गुरूवार, 5 नवम्बर 2026

Haryana News: हिसार एयरपोर्ट में बदल गया विंटर शेड्यूल, अब यात्रियों को हफ्ते में कितनी फ्लाइट मिलेगी, जानें पूरी डिटेल

Written by: Best24News

Published:

Haryana News: हरियाणा का हिसार हवाई अड्डा देश के हवाई नेटवर्क का विस्तार करने में सक्रिय है। 26 अक्टूबर से 28 मार्च 2026 तक चलने वाले विंटर सीजन में हिसार से उड़ानों…


Haryana News: हिसार एयरपोर्ट में बदल गया विंटर शेड्यूल, अब यात्रियों को हफ्ते में कितनी फ्लाइट मिलेगी, जानें पूरी डिटेल
Haryana News: हिसार एयरपोर्ट में बदल गया विंटर शेड्यूल, अब यात्रियों को हफ्ते में कितनी फ्लाइट मिलेगी, जानें पूरी डिटेल
Google News Follow us on Google

Haryana News: हरियाणा का हिसार हवाई अड्डा देश के हवाई नेटवर्क का विस्तार करने में सक्रिय है। 26 अक्टूबर से 28 मार्च 2026 तक चलने वाले विंटर सीजन में हिसार से उड़ानों की संख्या पिछले साल की तुलना में लगभग 6 प्रतिशत बढ़ेगी। नया फ्लाइट शेड्यूल 26 नवंबर से लागू होगा।

Advertisement

हिसार को नया शेड्यूल देने से बढ़ेगी कनेक्टिविटी

नए शेड्यूल में हिसार को शामिल करने से देश और विदेश से कनेक्टिविटी बढ़ेगी। इससे यात्रियों को अधिक सीधी उड़ानें मिलेंगी और एयरलाइंस को नए रूट्स खोलने का मौका मिलेगा। दिल्ली-एनसीआर और मुंबई जैसे शहरों को ग्लोबल एविएशन हब बनाने में भी यह मददगार साबित होगा।

नवंबर से ज्यादा उड़ानें

26 नवंबर से शुरू होने वाले विंटर शेड्यूल के तहत हिसार के महाराजा अग्रसेन एयरपोर्ट से निम्नलिखित उड़ानें संचालित होंगी:

Advertisement

ये भी पढ़ें:महेंद्रगढ़: स्कूटी पर कर रहा था नशा सप्लाई, जानिए कैसे चढ़ा हत्थे ?

  1. हिसार-जयपुर, हिसार-अयोध्या और हिसार-दिल्ली फ्लाइट सप्ताह में दो बार

  2. हिसार-चंडीगढ़ फ्लाइट सप्ताह में तीन बार

    ये भी पढ़ें:राजस्थान से हरियाणा में अफीम लेकर आ रहे तस्कर चढ़े हत्थे ?

पहले ये उड़ानें सप्ताह में केवल एक या दो दिन संचालित होती थीं। फिलहाल, नए शेड्यूल में जम्मू और अहमदाबाद के लिए उड़ानों की संभावना नहीं है।

व्यापारिक और आर्थिक लाभ

नागरिक उड्डयन मंत्रालय के अनुसार, यह अपडेटेड शेड्यूल रीजनल कनेक्टिविटी विस्तार और टियर-2 व टियर-3 शहरों में बेहतर हवाई सुविधा देने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है। हिसार, अमरावती, पूर्णिया और रूपसी के जुड़ने से इन इलाकों में व्यापार और आर्थिक गतिविधियों को बढ़ावा मिलने की उम्मीद है।

आंकड़ों के अनुसार, देशभर के 126 हवाई अड्डों से कुल 26,495 साप्ताहिक उड़ानें संचालित होंगी, जबकि ग्रीष्मकालीन शेड्यूल 2025 में 129 हवाई अड्डों से 25,610 उड़ानें थीं। इस विंटर सीजन में हिसार और अमरावती जैसे नए एयरपोर्ट जुड़ रहे हैं, जबकि अलीगढ़, मुरादाबाद, चित्रकूट, भावनगर, लुधियाना, पाकयोंग और श्रावस्ती में फ्लाइट संचालन फिलहाल स्थगित रहेगा।

ये भी पढ़ें:रेवाड़ी: नेशनल शूटिंग चैंपियनशिप में पीयूष का चयन

Best24News
About the Author Best24News

Best24News के संस्थापक (Founder) हैं और पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता क्षेत्र में सक्रिय रूप से कार्य कर रहे हैं। प्रतिष्ठित समाचार पत्रों के साथ काम करते हुए सामाजिक, प्रशासनिक और जमीनी स्तर की खबरों को प्रमुखता से कवर किया है। Best24News के माध्यम से ताजा और विश्वसनीय खबरें पाठकों तक पहुंचा रहे हैं। View all posts by Best24News →

संबंधित खबरें

WhatsApp