शनिवार, 7 नवम्बर 2026

Haryana News: गार्ड ने कार पर क्यों परसाए डंडे, जानिए मर्सिडीज ड्राइवर का क्या था कसूर

Written by: सुनील चौहान

Published:

Haryana News: गुरुग्राम के सेक्टर-31 साइबर पार्क में एक मर्सिडीज ड्राइवर ने अपनी कार गलत साइड से चलाई। सिक्योरिटी गार्ड्स ने लाठी-डंडों से कार पर हमला कर दिया और सभी शीशे तोड़…


Haryana News: मर्सिडीज ड्राइवर की गलती ने मचाया हंगामा, गार्ड्स ने कार की साइड और विंडशील्ड तोड़ा
Haryana News: मर्सिडीज ड्राइवर की गलती ने मचाया हंगामा, गार्ड्स ने कार की साइड और विंडशील्ड तोड़ा
Google News Follow us on Google

Haryana News: गुरुग्राम के सेक्टर-31 साइबर पार्क में एक मर्सिडीज ड्राइवर ने अपनी कार गलत साइड से चलाई। सिक्योरिटी गार्ड्स ने लाठी-डंडों से कार पर हमला कर दिया और सभी शीशे तोड़ दिए। एक गार्ड ने डंडा छीनकर कार की तरफ दौड़ लगाई और विंडशील्ड पर मारा, जबकि दूसरे गार्ड ने टेललाइट्स और साइड मिरर तोड़ दिए। इस घटना का एक वीडियो भी सामने आया है। बाद में साइड की खिड़कियां और पीछे का शीशा भी तोड़ दिया गया।

Advertisement

लग्जरी कार की कीमत लगभग 50 लाख रुपये थी, लेकिन अभी तक कोई पुलिस शिकायत दर्ज नहीं की गई है। घटना तब शुरू हुई जब मर्सिडीज ड्राइवर गलत गेट से साइबर पार्क में घुस गया। गेट पर मौजूद सिक्योरिटी गार्ड्स ने उसे रोका, जिसके बाद बहस शुरू हो गई।

आरोप है कि ड्राइवर ने सिक्योरिटी गार्ड्स पर हमला किया, जिसके बाद दूसरे सिक्योरिटी गार्ड्स भी मौके पर आ गए। मामला बढ़ने पर मारपीट शुरू हो गई। युवक की पहचान इस्माइलपुर गांव के चमन डागर के रूप में हुई है। मारपीट में चमन और अंकित दोनों घायल हो गए। सूचना मिलने पर झारसा चौकी से पुलिस टीम मौके पर पहुंची और दोनों पक्षों को थाने ले गई।

Advertisement

ये भी पढ़ें:महेंद्रगढ़: स्कूटी पर कर रहा था नशा सप्लाई, जानिए कैसे चढ़ा हत्थे ?

सुनील चौहान
About the Author सुनील चौहान

सुनील चौहान Best24News के संस्थापक एवं वरिष्ठ संपादक हैं। उन्हें रेवाड़ी, धारूहेड़ा और हरियाणा की स्थानीय पत्रकारिता का लगभग 10 वर्षों का अनुभव है। वे पहले दैनिक जागरण, राजस्थान पत्रिका, हरिभूमि और अमर उजाला जैसे समाचार संस्थानों से जुड़े रहे हैं। वे राजनीति, अपराध, प्रशासन, शिक्षा, रोजगार और स्थानीय जनसमस्याओं से जुड़ी खबरों के संपादन एवं प्रकाशन का कार्य करते हैं। उनका उद्देश्य पाठकों तक तथ्यात्मक, निष्पक्ष और विश्वसनीय समाचार पहुंचाना है। View all posts by सुनील चौहान →

संबंधित खबरें

WhatsApp