शुक्रवार, 6 नवम्बर 2026

Haryana News: दो राज्यों को जोडने वाली सडक की कब होगी सुनवाई ?

Written by: सुनील चौहान

Published:

Haryana News: धारूहेड़ा: हरियाणा के कापड़ीवास से राजस्थान के भिवाड़ी को जोड़ने वाली मुख्य सड़क पर गांव आकेडा के पास सड़क हालत बदहाल बनी हुई है। सड़क पर जलभराव के चलते आये…


हरियाणा व राजस्थान को जोड़ने वाली सड़क की हालत बदहाल, नितिन ​गडकरी के पास भेजी शिकायत
हरियाणा व राजस्थान को जोड़ने वाली सड़क की हालत बदहाल, नितिन ​गडकरी के पास भेजी शिकायत
Google News Follow us on Google

Haryana News: धारूहेड़ा: हरियाणा के कापड़ीवास से राजस्थान के भिवाड़ी को जोड़ने वाली मुख्य सड़क पर गांव आकेडा के पास सड़क हालत बदहाल बनी हुई है। सड़क पर जलभराव के चलते आये दिन हादसे हो रहे है। आकेडा के सरंपच अशोक कुमार ने नितिन गडकरी व हरियाणा लोक निर्माण विभाग के पास पत्र भेजकर इस सड़क की हालत सुधारने की मांग की है।Haryana News

Advertisement

बता दे कि दो साल पहले लोक निर्माण विभाग की ओर से इस सड़क को बनाया गया था। लेकिन गांव के पास पानी की निकासी नहीं होने के चलते गांव के गलियों का पानी इसी सडक पर जमा हो रहा है। बरसात के दिनों में इसकी ओर हालत खराब हो जाती है। जलभराव के चलते यह रोड अब टूटने लगी है। गांव के सरकारी स्कूल, पीएचसी मे जाने वाले सभी लोग इसी मार्ग से गुजरते है।

ऐसे में स्कूली बच्चे रोज गिर कर घायल हो रहे है। इसके समाधान के लिए सीएम विंडो पर दो साल में तीन बार शिकायत लगाई जा चुकी है लेकिन कोई सुनवाई नहीं की जा रही है। इसी को लेकर परेशान होकर आकेडा के सरंपच अशोक कुमार ने नितिन गडकरी व हरियाणा लोक निर्माण विभाग के पास पत्र भेजकर इस सड़क की हालत सुधारने की मांग की है।Haryana News

Advertisement

ये भी पढ़ें:महेंद्रगढ़: स्कूटी पर कर रहा था नशा सप्लाई, जानिए कैसे चढ़ा हत्थे ?

सुनील चौहान
About the Author सुनील चौहान

सुनील चौहान Best24News के संस्थापक एवं वरिष्ठ संपादक हैं। उन्हें रेवाड़ी, धारूहेड़ा और हरियाणा की स्थानीय पत्रकारिता का लगभग 10 वर्षों का अनुभव है। वे पहले दैनिक जागरण, राजस्थान पत्रिका, हरिभूमि और अमर उजाला जैसे समाचार संस्थानों से जुड़े रहे हैं। वे राजनीति, अपराध, प्रशासन, शिक्षा, रोजगार और स्थानीय जनसमस्याओं से जुड़ी खबरों के संपादन एवं प्रकाशन का कार्य करते हैं। उनका उद्देश्य पाठकों तक तथ्यात्मक, निष्पक्ष और विश्वसनीय समाचार पहुंचाना है। View all posts by सुनील चौहान →

संबंधित खबरें

WhatsApp