शनिवार, 7 नवम्बर 2026

Haryana News: गुरुग्राम में 48 घंटे बंद रहेगा पानी, GMDA ने जारी की चेतावनी, जानें पूरी जानकारी

Written by: Best24News

Published:

Haryana News: राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली से सटे गुरुग्राम शहर के लाखों लोगों के लिए एक अहम सूचना जारी की गई है। अगले दो दिनों तक शहर के कई इलाकों में पानी की…


Haryana News: गुरुग्राम में 48 घंटे बंद रहेगा पानी, GMDA ने जारी की चेतावनी, जानें पूरी जानकारी
Haryana News: गुरुग्राम में 48 घंटे बंद रहेगा पानी, GMDA ने जारी की चेतावनी, जानें पूरी जानकारी
Google News Follow us on Google

Haryana News: राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली से सटे गुरुग्राम शहर के लाखों लोगों के लिए एक अहम सूचना जारी की गई है। अगले दो दिनों तक शहर के कई इलाकों में पानी की सप्लाई बंद रहेगी, जिसके कारण लोगों को पीने के पानी की कमी का सामना करना पड़ सकता है। इस स्थिति को देखते हुए गुरुग्राम मेट्रो डेवलपमेंट अथॉरिटी यानी जीएमडीए ने नागरिकों से अपील की है कि पानी का इस्तेमाल बेहद सावधानी से करें ताकि जरूरत के समय कोई परेशानी न हो।

Advertisement

पानी की सप्लाई क्यों होगी बंद

गुरुग्राम के बसई गांव में फ्लाईओवर के पास मौजूद मुख्य पेयजल पाइपलाइन में नई लाइन जोड़ने का कार्य और पुरानी लाइन की मरम्मत की जाएगी। इसी कारण पूरे शहर के 46 इलाकों में जल आपूर्ति प्रभावित रहेगी। जीएमडीए के कार्यकारी अधिकारी अभियंता अभिनव वर्मा ने बताया कि यह काम आवश्यक है और शहर की भविष्य की जल-आपूर्ति व्यवस्था को मजबूत बनाने के लिए किया जा रहा है।

पाइपलाइन में बड़े पैमाने पर मरम्मत

जीएमडीए के चंदू बुढेडा बूस्टिंग स्टेशन से 1600 एमएम क्षमता की मुख्य पाइपलाइन निकलती है। इसी लाइन में नई पाइपलाइन को जोड़ा जाएगा और पुरानी लाइन की मरम्मत भी की जाएगी। यह पूरा काम 3 दिसंबर की सुबह 11 बजे शुरू होगा और 5 दिसंबर की सुबह 11 बजे तक चलेगा। यानी पूरे 48 घंटे तक सेक्टर-51 स्थित बूस्टिंग स्टेशन से जल आपूर्ति पूर्ण रूप से बंद रहेगी।

Advertisement

ये भी पढ़ें:महेंद्रगढ़: स्कूटी पर कर रहा था नशा सप्लाई, जानिए कैसे चढ़ा हत्थे ?

किन इलाकों पर पड़ेगा असर

सेक्टर-51 के इस बूस्टिंग स्टेशन से शहर के कई सेक्टरों और गांवों में पानी सप्लाई होती है। इसमें सेक्टर-37, सेक्टर-42, सेक्टर-43, सेक्टर-45, सेक्टर-46, सेक्टर-47, सेक्टर-48, सेक्टर-49, सेक्टर-50, सेक्टर-51 से लेकर सेक्टर-74 तक के क्षेत्र शामिल हैं। इसके अलावा बादशाहपुर, जौर और खड़ासा गांव भी इसी सप्लाई नेटवर्क पर निर्भर हैं।

नागरिकों से की गई विशेष अपील

जीएमडीए ने कहा है कि इन 48 घंटों के दौरान लोगों को पानी का अत्यधिक सावधानी से इस्तेमाल करना चाहिए। पीने, खाना बनाने और जरूरी कार्यों के लिए ही पानी का प्रयोग करें। अनावश्यक उपयोग से बचें ताकि टैंकों में संग्रहित पानी पर्याप्त समय तक चल सके।

ये भी पढ़ें:राजस्थान से हरियाणा में अफीम लेकर आ रहे तस्कर चढ़े हत्थे ?

Best24News
About the Author Best24News

Best24News के संस्थापक (Founder) हैं और पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता क्षेत्र में सक्रिय रूप से कार्य कर रहे हैं। प्रतिष्ठित समाचार पत्रों के साथ काम करते हुए सामाजिक, प्रशासनिक और जमीनी स्तर की खबरों को प्रमुखता से कवर किया है। Best24News के माध्यम से ताजा और विश्वसनीय खबरें पाठकों तक पहुंचा रहे हैं। View all posts by Best24News →

संबंधित खबरें

WhatsApp