Haryana news: हरियाणा के जिला रेवाडी में एक बार पानी किल्लत आने वाली है। कम पानी आने से रेवाड़ी में पानी की राशनिंग की जाएगी। इसी के चलते शनिवार को 72 घंटे में सिर्फ 40 मिनट पानी आएगा। क्योंकि पहले नहर में पानी आना था, लेकिन अब पानी नहीं आने से मजबूरन विभाग की ओर पेयजल आपूर्ति में कटाती की जाएगी।
ये भी पढ़ें:महेंद्रगढ़: स्कूटी पर कर रहा था नशा सप्लाई, जानिए कैसे चढ़ा हत्थे ?
बता दे कि रेवाड़ी की पेयजल सप्लाई पर पंजाब के साथ चल रहे भाखड़ा जल विवाद बना हुआ है। हरियाणा के रेवाड़ी शहर को भाखड़ा से भी करीब 30 प्रतिशत पानी मिलता था। लेकिन अब पानी पूरा नहीं मिला रहा है। जिसके चलते पानी समस्या बढ़ गई है। रेवाडी में पानी स्टोरेज में केवल 20 प्रतिशत पानी बचा है।
रेवाड़ी शहर की पेयजल सप्लाई के लिए 16 दिन नहरी पानी आता था, लेकिन अब केवल 8 दिन ही पानी मिल रहा है। जिससे जनस्वास्थ्य विभाग के सामने राशनिंग कर सप्लाई करना ही एकमात्र विकल्प है।
ये भी पढ़ें:राजस्थान से हरियाणा में अफीम लेकर आ रहे तस्कर चढ़े हत्थे ?
बता दे कि रेवाडी में जेएलएन नहर में औसतन 300 क्यूसेक पानी आता था जबकि अब 150 क्यूसेक मिल रहा है। इसी के पानी की किल्लत शुरू हो गई है।

