शनिवार, 7 नवम्बर 2026

Haryana News: नई पहल के तहत हरियाणा के सभी विभागों में वाई-ब्रेक लागू, कर्मचारियों के स्वास्थ्य और मनोबल को मिलेगा बढ़ावा

Written by: Best24News

Published:

Haryana News: आयुष विभाग ने कार्यस्थल पर अधिकारियों और कर्मचारियों के लिए तनावमुक्त और स्वस्थ वातावरण बनाने के लिए वाई-ब्रेक देने का निर्णय लिया है। यह वाई-ब्रेक यानी योग के लिए पांच…


Haryana News: नई पहल के तहत हरियाणा के सभी विभागों में वाई-ब्रेक लागू, कर्मचारियों के स्वास्थ्य और मनोबल को मिलेगा बढ़ावा
Haryana News: नई पहल के तहत हरियाणा के सभी विभागों में वाई-ब्रेक लागू, कर्मचारियों के स्वास्थ्य और मनोबल को मिलेगा बढ़ावा
Google News Follow us on Google

Haryana News: आयुष विभाग ने कार्यस्थल पर अधिकारियों और कर्मचारियों के लिए तनावमुक्त और स्वस्थ वातावरण बनाने के लिए वाई-ब्रेक देने का निर्णय लिया है। यह वाई-ब्रेक यानी योग के लिए पांच मिनट का ब्रेक होगा जो हर कार्यदिवस में दिया जाएगा। इसका उद्देश्य कर्मचारियों को तनाव से दूर रखना और उनकी कार्यक्षमता को बढ़ाना है।

Advertisement

DC अभिषेक मीणा ने बताया कि सरकार ने यह पहल शुरू की है ताकि सभी अधिकारी और कर्मचारी दिनभर काम करते हुए सरल योग आसन और शारीरिक क्रियाएं कर सकें। इन पांच मिनटों के ब्रेक में आंखों कंधों कमर और अन्य अंगों को आराम देने वाली हल्की-फुल्की गतिविधियां कराई जाएंगी। इससे शारीरिक और मानसिक थकान कम होगी और कर्मचारियों की एकाग्रता बढ़ेगी।

हरियाणा योग आयोग ने जिला सचिवालय सहित सभी विभागों में रोजाना पांच मिनट का वाई-ब्रेक सत्र आयोजित करने के निर्देश दिए हैं। यह योग सत्र आयुष मंत्रालय के बनाए गए प्रोटोकॉल के अनुसार होगा। इसका मकसद है कि व्यस्ततम कार्यस्थलों में भी योग को सरल और प्रभावी तरीके से अपनाया जाए ताकि कर्मचारी ज्यादा स्वस्थ सशक्त और तनावमुक्त रह सकें।

Advertisement

ये भी पढ़ें:महेंद्रगढ़: स्कूटी पर कर रहा था नशा सप्लाई, जानिए कैसे चढ़ा हत्थे ?

DC अभिषेक मीणा ने बताया कि विशेषज्ञों के अनुसार यह छोटा योग ब्रेक लंबे समय तक बैठने से होने वाली मांसपेशियों की जकड़न और रक्त संचार की समस्याओं को कम करता है। साथ ही यह मानसिक तनाव को घटाकर कार्य में मन लगाने में मदद करता है। नियमित योगाभ्यास से न केवल तनाव कम होता है बल्कि टीम भावना और कार्यकुशलता में भी सुधार आता है।

जिला आयुर्वेदिक अधिकारी डॉ बसंत कुमार ने सभी अधिकारियों और कर्मचारियों से आग्रह किया है कि वे इस योग सत्र में नियमित रूप से भाग लें और इसे अपनी दिनचर्या का हिस्सा बनाएं। इससे वे न केवल शारीरिक रूप से फिट रहेंगे बल्कि मानसिक रूप से भी तंदुरुस्त रहकर बेहतर प्रदर्शन कर सकेंगे।

ये भी पढ़ें:राजस्थान से हरियाणा में अफीम लेकर आ रहे तस्कर चढ़े हत्थे ?

Best24News
About the Author Best24News

Best24News के संस्थापक (Founder) हैं और पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता क्षेत्र में सक्रिय रूप से कार्य कर रहे हैं। प्रतिष्ठित समाचार पत्रों के साथ काम करते हुए सामाजिक, प्रशासनिक और जमीनी स्तर की खबरों को प्रमुखता से कवर किया है। Best24News के माध्यम से ताजा और विश्वसनीय खबरें पाठकों तक पहुंचा रहे हैं। View all posts by Best24News →

संबंधित खबरें

WhatsApp