शुक्रवार, 6 नवम्बर 2026

Haryana News: UGC ने जारी किया नया फरमान: प्रोफेसर और शिक्षक करेंगे कुत्तों की निगरानी

Written by: सुनील चौहान

Published:

Haryana News: हरियाणा के प्रोफेसर और शिक्षकों के लिए एक अहम और विवादित आदेश सामने आया है। सुप्रीम कोर्ट के निर्देशों के अनुपालन में विश्वविद्यालय अनुदान आयोग (UGC) ने प्रदेश के सभी…


UGC ने जारी किया नया फरमान: प्रोफेसर और शिक्षक करेंगे कुत्तों की निगरानी
UGC ने जारी किया नया फरमान: प्रोफेसर और शिक्षक करेंगे कुत्तों की निगरानी
Google News Follow us on Google

Haryana News: हरियाणा के प्रोफेसर और शिक्षकों के लिए एक अहम और विवादित आदेश सामने आया है। सुप्रीम कोर्ट के निर्देशों के अनुपालन में विश्वविद्यालय अनुदान आयोग (UGC) ने प्रदेश के सभी उच्च शिक्षण संस्थानों को शैक्षणिक परिसरों में आवारा कुत्तों से सुरक्षा सुनिश्चित करने के निर्देश जारी किए हैं। इसके बाद शिक्षा निदेशालय ने राज्य के सभी विश्वविद्यालयों, कॉलेजों और स्कूलों में एक-एक प्रोफेसर या शिक्षक को आवारा कुत्तों की निगरानी और उनसे बचाव के लिए नोडल अधिकारी नियुक्त करने के आदेश दिए हैं।Haryana News

Advertisement

नोडल अधिकारी नियुक्त: इस आदेश के बाद प्रदेश के कई जिलों में इसे लागू कर दिया गया है। रोहतक स्थित महर्षि दयानंद विश्वविद्यालय सहित कैथल, हिसार और अन्य जिलों के जिला शिक्षा कार्यालयों ने खंड शिक्षा अधिकारियों को इस संबंध में स्पष्ट निर्देश जारी कर दिए हैं। आदेश के अनुसार प्रत्येक स्कूल में एक शिक्षक को नोडल अधिकारी नियुक्त करना अनिवार्य किया गया है, जो परिसर में आवारा कुत्तों की स्थिति पर नजर रखेगा और आवश्यकता पड़ने पर संबंधित प्रशासन से समन्वय करेगा।Haryana News

विस्तृत रिपोर्ट मांगी: जिला शिक्षा कार्यालय की ओर से जारी पत्र में यह भी स्पष्ट किया गया है कि संबंधित विद्यालय का नाम, नियुक्त नोडल अधिकारी का नाम, पद और मोबाइल नंबर स्कूल परिसर में ऐसे स्थान पर प्रदर्शित किया जाएगा, जहां वह सभी को आसानी से दिखाई दे। इसके साथ ही सभी स्कूलों से इस संबंध में विस्तृत रिपोर्ट मांगी गई है, जिसे शुक्रवार तक जिला कार्यालय में जमा करना अनिवार्य किया गया है।Haryana News

Advertisement

ये भी पढ़ें:महेंद्रगढ़: स्कूटी पर कर रहा था नशा सप्लाई, जानिए कैसे चढ़ा हत्थे ?

 

शिक्षा विभाग का तर्क है कि यह कदम छात्रों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए उठाया गया है और इसमें शिक्षकों की भूमिका केवल समन्वयक की होगी, न कि प्रत्यक्ष कार्रवाई करने की। आदेश के तहत नोडल अधिकारी की जिम्मेदारी केवल निगरानी तक सीमित नहीं रहेगी। उन्हें परिसर में आवारा कुत्तों से होने वाले संभावित खतरे की जानकारी स्थानीय प्रशासन, नगर निगम या नगर परिषद को समय पर देना होगा और आवश्यक कार्रवाई के लिए समन्वय स्थापित करना होगा।

ये भी पढ़ें:राजस्थान से हरियाणा में अफीम लेकर आ रहे तस्कर चढ़े हत्थे ?

फिलहाल शिक्षा विभाग ने स्पष्ट कर दिया है कि आदेश का पालन सभी शैक्षणिक संस्थानों को करना होगा। आने वाले दिनों में यह देखना महत्वपूर्ण होगा कि इस व्यवस्था को लेकर शिक्षकों की आपत्तियों पर कोई पुनर्विचार किया जाता है या नहीं, और इससे शैक्षणिक परिसरों में सुरक्षा व्यवस्था कितनी प्रभावी साबित होती है।Haryana News

सुनील चौहान
About the Author सुनील चौहान

सुनील चौहान Best24News के संस्थापक एवं वरिष्ठ संपादक हैं। उन्हें रेवाड़ी, धारूहेड़ा और हरियाणा की स्थानीय पत्रकारिता का लगभग 10 वर्षों का अनुभव है। वे पहले दैनिक जागरण, राजस्थान पत्रिका, हरिभूमि और अमर उजाला जैसे समाचार संस्थानों से जुड़े रहे हैं। वे राजनीति, अपराध, प्रशासन, शिक्षा, रोजगार और स्थानीय जनसमस्याओं से जुड़ी खबरों के संपादन एवं प्रकाशन का कार्य करते हैं। उनका उद्देश्य पाठकों तक तथ्यात्मक, निष्पक्ष और विश्वसनीय समाचार पहुंचाना है। View all posts by सुनील चौहान →

संबंधित खबरें

WhatsApp