Haryana News: CM सैनी का बड़ा फैसला! हर गांव तक पहुंचेगी बस,महिला सुरक्षा के लिए होगा खास इंतजाम

On: May 26, 2026 6:18 PM
Follow Us:
CM सैनी का बड़ा फैसला! हर गांव तक पहुंचेगी बस सेवा, महिला सुरक्षा के लिए होगा खास इंतजाम

Haryana News: हरियाणा सरकार के द्वारा राज्य के परिवहन व्यवस्था को हाईटेक बनाने के लिए और प्रदूषण को रोकने के लिए बड़ा फैसला लिया गया है। के मंत्री नायब सिंह सैनी ने अधिकारियों को निर्देश दिया है कि हरियाणा के सभी गांव तक बस सेवा पहुंचाया जाए। इसके साथ ही साथ जो गाड़िया प्रदूषण फैला रही है उसपर सख़्ती रखी जाए।

 हर गांव तक पहुंचेगी बस सेवा

राज्य सरकार के द्वारा एक नया प्लान तैयार किया जा रहा है जिसके अंतर्गत राज्य के सभी गांव तक बस सेवा पहुंचाया जाएगा। छात्रों महिलाओं और रोजाना यात्रा करने वाले लोगों को किसी भी तरह की परेशानी ना हो इसलिए गांव-गांव तक बस सेवा पहुंचाने की तैयारी शुरू कर दी गई है।

मोबाइल ऐप से मिलेगी बस की लाइव जानकारी

अब हरियाणा रोडवेज की बसों में रियल टाइम ट्रैकिंग सिस्टम लगाया जाएगा। यात्री मोबाइल ऐप के जरिए बस की लोकेशन और आने का समय आसानी से देख सकेंगे।

महिलाओं की सुरक्षा के लिए खास इंतजाम

राज्य सरकार के द्वारा महिला सुरक्षा के लिए सभी बसों में सीसीटीवी कैमरा और पैनिक बटन लगाया जाएगा। महिला सुरक्षा को लेकर किसी भी तरह का समझौता नहीं होगा।

10 नए इलेक्ट्रिक बस स्टैंड बनेंगे

राज्य में अगले एक साल के भीतर 10 आधुनिक इलेक्ट्रिक बस स्टैंड तैयार किए जाएंगे। यहां चार्जिंग पॉइंट और सोलर सिस्टम जैसी सुविधाएं भी उपलब्ध होंगी।

वाहन चालकों के लिए नया नियम लागू

सरकार अब बिना वैध PUC सर्टिफिकेट वाले वाहनों पर सख्ती करने जा रही है। पेट्रोल पंपों पर नंबर प्लेट स्कैनिंग कैमरे लगाए जाएंगे और नियम पूरा न करने वाले वाहनों को पेट्रोल-डीजल नहीं दिया जाएगा।

राज्य सरकार ने स्पष्ट रूप से कहा है कि जो भी गाड़ी ज्यादा प्रदूषण फैल रही है उसे अब पेट्रोल नहीं दिया जाएगा। आप प्रदूषण सर्टिफिकेट देखने के बाद ही गाड़ियों को पेट्रोल मिलेगा। प्रदूषण रोकने के लिए यह फैसला लिया गया है।

Sunil Chauhan

सुनील चौहान हरियाणा के रेवाड़ी और धारूहेड़ा क्षेत्र की खबरों को कवर करते हैं। उन्हें पत्रकारिता में 10 वर्षों का अनुभव है वर्तमान में वे Best24News के साथ जुड़े हुए हैं ताजा और विश्वसनीय खबरें प्रकाशित कर रहे हैं।

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now