Haryana News: ऑपरेशन सिंदूर की सफलता पर सैनिकों के सम्मान में तिरंगा यात्रा 18 को

On: March 21, 2026 11:58 PM
Follow Us:
Vandna Popli. BJP REWARI

Haryana News: ऑपरेशन सिंदूर की सफलता पर सैनिकों का सम्मान करने के लिए देश भर में तिरंगा यात्रा निकाली जा रही है। इसी क्रम में हरियाणा के ​जिला रेवाड़ी में तिरंगा यात्रा निकाली जाएगी। ताकि तीनो सेनाओं के शौर्य और पराक्रम का उत्साह वर्धन हो सके।

भाजपा जिला अध्यक्ष डा0 वन्दना पोपली ने बताया कि भाजपा व पूरे देश की जनता को देश की सेना पर गर्व है। देश की सेना ने ऑपरेशन सिंदूर को अंजाम देकर पूरे देश को गौरवांतित महसूस करवाया है जिसके चलते रेवाड़ी जिले में केंद्रीय मंत्री राव इंद्रजीत सिंह के नेतृत्व में तिरंगा यात्रा निकाली जाएगी।

उन्होने बताया कि यह तिरंगा यात्रा रेवाड़ी जिले के महाराणा प्रताप चौक से प्रातः 8ः30 बजे प्रारंभ होगी तथा जिला सचिवालय के समीप शहीदी स्मारक पर समापन होगा। इस तिरंगा यात्रा में रेवाड़ी जिले की तीनों विधानसभाओं के विधायक लक्ष्मण सिंह यादव, डा0 कृष्ण कुमार व अनिल डहीना भी मुख्य रूप से मौजूद रहेंगे।

उन्होने बताया कि यह तिरंगा यात्रा माँ भारती के वीर जवानों के शौर्य, पराक्रम व सम्मान की गाथा तथा प्रधानमंत्री मोदी जी के अटूट नेतृत्व को बयां करेगी। जिला अध्यक्ष ने सभी पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं, सामाजिक, धार्मिक संगठनों व आमजन से अपील की है कि वे इस तिरंगा यात्रा में बढ़-चढ कर भाग ले।

Best24News

Best24News के संस्थापक (Founder) हैं और पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता क्षेत्र में सक्रिय रूप से कार्य कर रहे हैं। प्रतिष्ठित समाचार पत्रों के साथ काम करते हुए सामाजिक, प्रशासनिक और जमीनी स्तर की खबरों को प्रमुखता से कवर किया है। Best24News के माध्यम से ताजा और विश्वसनीय खबरें पाठकों तक पहुंचा रहे हैं।

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now

ताजा खबर