शनिवार, 7 नवम्बर 2026

Haryana News: हरियाणा में तीन नए नेशनल हाईवे मंजूर, कनेक्टिविटी और विकास को मिलेगा जबरदस्त बढ़ावा

Written by: Best24News

Published:

Haryana News: हरियाणा में सड़क नेटवर्क को मजबूत बनाने के लिए एक बड़ा कदम उठाया गया है। केंद्र सरकार ने राज्य में तीन नए राष्ट्रीय राजमार्ग बनाने की मंजूरी दे दी है।…


Haryana News: हरियाणा में तीन नए नेशनल हाईवे मंजूर, कनेक्टिविटी और विकास को मिलेगा जबरदस्त बढ़ावा
Haryana News: हरियाणा में तीन नए नेशनल हाईवे मंजूर, कनेक्टिविटी और विकास को मिलेगा जबरदस्त बढ़ावा
Google News Follow us on Google

Haryana News: हरियाणा में सड़क नेटवर्क को मजबूत बनाने के लिए एक बड़ा कदम उठाया गया है। केंद्र सरकार ने राज्य में तीन नए राष्ट्रीय राजमार्ग बनाने की मंजूरी दे दी है। ये राजमार्ग भारतमाला परियोजना के तहत बनाए जाएंगे और हरियाणा के अलग-अलग हिस्सों को बेहतर जोड़ेंगे।

Advertisement

तीनों नए हाईवे हैं — पानीपत से डबवाली, हिसार से रेवाड़ी, और अंबाला से दिल्ली। इन रास्तों के बनने से न केवल हरियाणा के अंदर सफर आसान होगा बल्कि पड़ोसी राज्यों से भी संपर्क बेहतर होगा। खासकर अंबाला-दिल्ली हाईवे, जिसे यमुना नदी के किनारे ग्रीनफील्ड एक्सप्रेसवे के रूप में बनाया जाएगा। इससे दिल्ली से चंडीगढ़ का सफर 2 से 2.5 घंटे तक कम हो जाएगा। यह हाईवे पंचकूला से यमुनानगर तक चल रहे एक्सप्रेसवे से भी जुड़ जाएगा, जिससे पंजाब, हिमाचल प्रदेश और जम्मू-कश्मीर के साथ भी कनेक्शन बेहतर होगा।

पानीपत से चौटाला गांव तक बनने वाला नया ग्रीनफील्ड एक्सप्रेसवे बीकानेर से मेरठ के बीच की दूरी भी कम करेगा। इससे राजस्थान, हरियाणा और उत्तर प्रदेश के बीच व्यापार और ट्रांसपोर्ट का काम और सुगम होगा।

Advertisement

ये भी पढ़ें:महेंद्रगढ़: स्कूटी पर कर रहा था नशा सप्लाई, जानिए कैसे चढ़ा हत्थे ?

अब राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (NHAI) इन परियोजनाओं की डीपीआर (विस्तृत परियोजना रिपोर्ट) तैयार करेगा। डीपीआर के बाद टेंडर की प्रक्रिया शुरू होगी और निर्माण कार्य चरणबद्ध तरीके से आगे बढ़ेगा।

इन नए हाईवे बनने से हरियाणा की कनेक्टिविटी मजबूत होगी, जीटी रोड पर ट्रैफिक कम होगा और कई राज्यों के साथ जुड़ाव और बेहतर होगा। इसके साथ ही औद्योगिक विकास को बढ़ावा मिलेगा, कृषि व्यापार में सुधार होगा और रोजगार के नए अवसर भी बनेंगे। ये हाईवे हरियाणा के विकास में एक अहम भूमिका निभाएंगे।

ये भी पढ़ें:राजस्थान से हरियाणा में अफीम लेकर आ रहे तस्कर चढ़े हत्थे ?

Best24News
About the Author Best24News

Best24News के संस्थापक (Founder) हैं और पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता क्षेत्र में सक्रिय रूप से कार्य कर रहे हैं। प्रतिष्ठित समाचार पत्रों के साथ काम करते हुए सामाजिक, प्रशासनिक और जमीनी स्तर की खबरों को प्रमुखता से कवर किया है। Best24News के माध्यम से ताजा और विश्वसनीय खबरें पाठकों तक पहुंचा रहे हैं। View all posts by Best24News →

संबंधित खबरें

WhatsApp