शनिवार, 7 नवम्बर 2026

Haryana News: तीन नए हाईवे से हरियाणा में रियल एस्टेट की दुनिया में होगा बड़ा बदलाव, जानिए कौन-कौन से इलाके प्रभावित होंगे

Written by: Best24News

Published:

Haryana News: हरियाणा में सड़क नेटवर्क को और मजबूत बनाने के लिए बड़ा कदम उठाया गया है। केंद्र सरकार ने भारतमाला परियोजना के तहत राज्य में तीन नए राष्ट्रीय राजमार्ग (नेशनल हाईवे)…


Haryana News: तीन नए हाईवे से हरियाणा में रियल एस्टेट की दुनिया में होगा बड़ा बदलाव, जानिए कौन-कौन से इलाके प्रभावित होंगे
Haryana News: तीन नए हाईवे से हरियाणा में रियल एस्टेट की दुनिया में होगा बड़ा बदलाव, जानिए कौन-कौन से इलाके प्रभावित होंगे
Google News Follow us on Google

Haryana News: हरियाणा में सड़क नेटवर्क को और मजबूत बनाने के लिए बड़ा कदम उठाया गया है। केंद्र सरकार ने भारतमाला परियोजना के तहत राज्य में तीन नए राष्ट्रीय राजमार्ग (नेशनल हाईवे) बनाने की मंजूरी दे दी है। ये हाईवे राज्य के अलग-अलग हिस्सों को आपस में जोड़ेंगे और अन्य राज्यों के साथ बेहतर कनेक्शन भी मुहैया कराएंगे।

Advertisement

पहला हाईवे पानीपत से डबवाली तक होगा, दूसरा हिसार से रेवाड़ी के बीच बनेगा और तीसरा अंबाला से दिल्ली तक जाएगा। खास बात यह है कि ये सभी हाईवे ग्रीनफील्ड प्रोजेक्ट के तहत बनाए जाएंगे, यानी ये नई सड़कें पूरी तरह से नई और आधुनिक होंगी।

अंबाला-दिल्ली हाईवे यमुना नदी के किनारे बनेगा और इसे ग्रीनफील्ड एक्सप्रेसवे कहा गया है। इसके बनने से दिल्ली और चंडीगढ़ के बीच यात्रा का समय करीब 2 से ढाई घंटे तक कम हो जाएगा। यह हाईवे पंचकूला से यमुनानगर तक बनने वाले एक्सप्रेसवे से भी जुड़ जाएगा, जिससे हरियाणा, पंजाब, हिमाचल प्रदेश और जम्मू-कश्मीर की कनेक्टिविटी मजबूत होगी। साथ ही जीटी रोड पर ट्रैफिक का दबाव भी कम होगा।

Advertisement

ये भी पढ़ें:महेंद्रगढ़: स्कूटी पर कर रहा था नशा सप्लाई, जानिए कैसे चढ़ा हत्थे ?

पानीपत से चौटाला गांव तक बनने वाला नया एक्सप्रेसवे बीकानेर से मेरठ के बीच की दूरी भी कम करेगा। यह हाईवे राजस्थान, हरियाणा और उत्तर प्रदेश के बीच यातायात को सुगम बनाएगा और व्यापार व लॉजिस्टिक्स सेक्टर को फायदा पहुंचाएगा।

इन हाईवे परियोजनाओं की मंजूरी मिलने के बाद राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (NHAI) विस्तृत परियोजना रिपोर्ट (DPR) बनाएगा। इसके बाद टेंडर की प्रक्रिया शुरू होगी और निर्माण कार्य धीरे-धीरे आगे बढ़ेगा।

ये भी पढ़ें:राजस्थान से हरियाणा में अफीम लेकर आ रहे तस्कर चढ़े हत्थे ?

इन नई सड़कों के बनने से हरियाणा में आवागमन बेहतर होगा, जीटी रोड का भी ट्रैफिक कम होगा और दिल्ली, पंजाब, यूपी, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश जैसे राज्यों के साथ हरियाणा की कनेक्टिविटी मजबूत होगी। इसके अलावा औद्योगिक विकास, कृषि व्यापार और रोजगार के नए अवसर भी मिलेंगे।

Best24News
About the Author Best24News

Best24News के संस्थापक (Founder) हैं और पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता क्षेत्र में सक्रिय रूप से कार्य कर रहे हैं। प्रतिष्ठित समाचार पत्रों के साथ काम करते हुए सामाजिक, प्रशासनिक और जमीनी स्तर की खबरों को प्रमुखता से कवर किया है। Best24News के माध्यम से ताजा और विश्वसनीय खबरें पाठकों तक पहुंचा रहे हैं। View all posts by Best24News →

संबंधित खबरें

WhatsApp