गुरूवार, 5 नवम्बर 2026

Haryana News: गुरुग्राम में तीन दिन का सफाई अलर्ट, मंडलायुक्त बोले– अब कहीं भी गंदगी दिखी तो कार्रवाई तय

Written by: Best24News

Published:

Haryana News: गुरुग्राम मंडल के आयुक्त आर.सी. बिढान ने शहर की सफाई व्यवस्था को लेकर अधिकारियों को सख्त निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि स्वच्छता केवल एक औपचारिक काम नहीं बल्कि यह…


Haryana News: गुरुग्राम में तीन दिन का सफाई अलर्ट, मंडलायुक्त बोले– अब कहीं भी गंदगी दिखी तो कार्रवाई तय
Haryana News: गुरुग्राम में तीन दिन का सफाई अलर्ट, मंडलायुक्त बोले– अब कहीं भी गंदगी दिखी तो कार्रवाई तय
Google News Follow us on Google

Haryana News: गुरुग्राम मंडल के आयुक्त आर.सी. बिढान ने शहर की सफाई व्यवस्था को लेकर अधिकारियों को सख्त निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि स्वच्छता केवल एक औपचारिक काम नहीं बल्कि यह जनसेवा और जनस्वास्थ्य से जुड़ा मिशन है। बिढान ने अधिकारियों से कहा कि सफाई की निरंतर निगरानी और जिम्मेदारीपूर्वक कार्यवाही जरूरी है ताकि गुरुग्राम हमेशा साफ और आकर्षक दिखाई दे।

Advertisement

सफाई को जनआंदोलन के रूप में अपनाने की अपील

स्थानीय लघु सचिवालय के सभागार में आयोजित बैठक में मंडलायुक्त ने कहा कि सफाई को जनआंदोलन के रूप में अपनाया जाए। उन्होंने अधिकारियों को आदेश दिए कि हर गार्बेज वर्नेबल प्वाइंट से रोज सुबह समय पर कचरा उठाया जाए। कोई भी प्वाइंट गार्बेज ट्रॉली के बिना न रहे और ट्रॉलियों को दिन में कम से कम दो बार खाली किया जाए। साथ ही सेकेंडरी कचरा स्थलों से भी समय-समय पर कचरा हटाना सुनिश्चित किया जाए।

सफाईकर्मियों की तैनाती और निगरानी के आदेश

बिढान ने कहा कि हर गार्बेज ट्रॉली के पास सफाईकर्मी मौजूद रहें ताकि आसपास गंदगी न फैले और लोग स्वच्छता के प्रति जागरूक हों। उन्होंने स्पष्ट कहा कि अगर किसी क्षेत्र में निरीक्षण के दौरान गंदगी पाई गई तो संबंधित अधिकारी के खिलाफ तुरंत कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने चेतावनी दी कि अब लापरवाही किसी भी स्तर पर बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

Advertisement

ये भी पढ़ें:महेंद्रगढ़: स्कूटी पर कर रहा था नशा सप्लाई, जानिए कैसे चढ़ा हत्थे ?

तीन दिन में शहर को साफ करने का लक्ष्य

मंडलायुक्त ने अधिकारियों से कहा कि अगले तीन दिनों में गुरुग्राम की सफाई व्यवस्था पूरी तरह सुधरी हुई दिखनी चाहिए। उन्होंने कहा कि सभी सड़कें, गलियां, ग्रीन बेल्ट, जीवीपी और सेकेंडरी पॉइंट साफ होने चाहिए। शहर में कहीं भी कूड़ा, पॉलीथीन, निर्माण मलबा, औद्योगिक या मेडिकल वेस्ट नजर नहीं आना चाहिए। उन्होंने कहा कि सफाई ऐसी हो कि कोई भी अधिकारी कभी भी निरीक्षण करे तो शहर चमकता दिखे।

बैठक में यह निर्णय लिया गया कि जो लोग अवैध रूप से कचरा या मलबा डंप करते हैं, उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। इसके लिए नगर निगम, आरटीए और पुलिस विभाग की संयुक्त टीम बनाई जाएगी। यह टीम ऐसे वाहनों को जब्त करेगी और उन्हें कोर्ट के आदेश के बाद ही छोड़ा जाएगा। बैठक में उपायुक्त अजय कुमार, नगर निगम आयुक्त प्रदीप दहिया, जीएम रोडवेज भारत भूषण गोगिया, सीटीएम सपना यादव, और अन्य वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे।

ये भी पढ़ें:राजस्थान से हरियाणा में अफीम लेकर आ रहे तस्कर चढ़े हत्थे ?

Best24News
About the Author Best24News

Best24News के संस्थापक (Founder) हैं और पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता क्षेत्र में सक्रिय रूप से कार्य कर रहे हैं। प्रतिष्ठित समाचार पत्रों के साथ काम करते हुए सामाजिक, प्रशासनिक और जमीनी स्तर की खबरों को प्रमुखता से कवर किया है। Best24News के माध्यम से ताजा और विश्वसनीय खबरें पाठकों तक पहुंचा रहे हैं। View all posts by Best24News →

संबंधित खबरें

WhatsApp