मंगलवार, 3 नवम्बर 2026

Haryana News: हरियाणा के इस शहर से गुजरेगा ये चार लेन रोड, जमीनों के भाव छूने लगे आसमान

Written by: Best24News

Published:

Haryana News: हरियाणा मे सडको का जाल बिछाया जा रहा है। इसी क्रम में हरियाणा सरकार ने डबवाली से पानीपत तक लगभग 300 किलोमीटर लंबा और चार लेन का नया रोड बनाने…


Haryana News: हरियाणा मे सडको का जाल बिछाया जा रहा है। इसी क्रम में हरियाणा सरकार ने डबवाली से पानीपत तक लगभग 300 किलोमीटर लंबा और चार लेन का नया रोड बनाने का फैसला लिया है। इस रोड को एक्सप्रेसवे का दर्जा मिलेगा ताकि यहां से गुजरने वाले यात्री तेज और आरामदायक सफर कर सकें। इस सड़क का मुख्य उद्देश्य हरियाणा के पूर्वी और पश्चिमी हिस्सों को आपस में जोड़ना है जिससे आवागमन आसान हो और व्यापारिक गतिविधियों को बढ़ावा मिले।Haryana News

Advertisement

हरियाणा में पहली बार पूर्व से पश्चिम की कनेक्टिविटी

अब तक हरियाणा में अधिकतर सड़कें उत्तर से दक्षिण दिशा में बनाई जाती थीं लेकिन यह पहली बार है जब एक लंबा एक्सप्रेसवे पूर्व से पश्चिम की ओर बनेगा। इससे हरियाणा के भौगोलिक संतुलन को मजबूत करने में मदद मिलेगी और राज्य के दोनों हिस्सों में समतुल्य विकास को बढ़ावा मिलेगा।

Advertisement

ये भी पढ़ें:महेंद्रगढ़: स्कूटी पर कर रहा था नशा सप्लाई, जानिए कैसे चढ़ा हत्थे ?

यह एक्सप्रेसवे हरियाणा के पूर्व उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला के ड्रीम प्रोजेक्ट्स में से एक है। उन्होंने लंबे समय से इस योजना के लिए प्रयास किए थे और अब इसे मंजूरी मिल चुकी है। 14 कस्बों को जोड़ने वाला यह रोड केवल यातायात ही नहीं बल्कि शिक्षा, स्वास्थ्य और रोजगार के अवसरों में भी इजाफा करेगा।

14 गांवो की होगी बल्ले बल्ले: बता दे कि इस एक्सप्रेसवे की सबसे बड़ी खासियत यह है कि यह रास्ते में 14 प्रमुख कस्बों से होकर गुजरेगा। इनमें डबवाली, कलावाली, रोडी, सरदुलगढ़, हंसरपुर, रतिया, भुना, सानियाना, उकलाना, लिटानी, उचाना, नागुरान, असंध और सफीदों शामिल हैं। ये सभी कस्बे अब एक मुख्य सड़क मार्ग से सीधे जुड़ जाएंगे जिससे स्थानीय लोगों को बेहतर यातायात की सुविधा मिलेगी और इन क्षेत्रों का विकास भी तेजी से होगा।

ये भी पढ़ें:राजस्थान से हरियाणा में अफीम लेकर आ रहे तस्कर चढ़े हत्थे ?

पानीपत और सरसा के व्यापार को मिलेगी नई दिशा

यह एक्सप्रेसवे पानीपत के लिए बहुत फायदेमंद साबित होगा। पानीपत एक बड़ा औद्योगिक शहर है और यहां के उद्योगपतियों को अब सरसा से सीधे कपड़ा सामग्री लाने में आसानी होगी। साथ ही यह रास्ता भारी वाहनों के लिए भी बेहतर विकल्प होगा जिससे ट्रैफिक का दबाव कम होगा और माल ढुलाई अधिक सुरक्षित और समयबद्ध तरीके से हो सकेगी।

 

ये भी पढ़ें:रेवाड़ी: नेशनल शूटिंग चैंपियनशिप में पीयूष का चयन

Best24News
About the Author Best24News

Best24News के संस्थापक (Founder) हैं और पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता क्षेत्र में सक्रिय रूप से कार्य कर रहे हैं। प्रतिष्ठित समाचार पत्रों के साथ काम करते हुए सामाजिक, प्रशासनिक और जमीनी स्तर की खबरों को प्रमुखता से कवर किया है। Best24News के माध्यम से ताजा और विश्वसनीय खबरें पाठकों तक पहुंचा रहे हैं। View all posts by Best24News →

संबंधित खबरें

WhatsApp