Haryana News: स्मार्ट बनेंगे हरियाणा के ये दो जिले, आधुनिक सुविधाओं से होंगे लैस

On: May 14, 2026 5:43 PM
Follow Us:
स्मार्ट बनेंगे हरियाणा के ये दो जिले, आधुनिक सुविधाओं से होंगे लैस

Haryana News: हरियाणा सरकार के द्वारा लगातार राज्यों में विकास कार्य किया जा रहे हैं। अगले साल तक राज्य के दो जिले स्मार्ट बन जाएंगे। इन जिलों को स्मार्ट बनने का कार्य तेजी से चल रहा है। आपको बता दे करनाल और फरीदाबाद अगले साल तक स्मार्ट सिटी बन जाएंगे। 31 मार्च 2027 तक करनाल और फरीदाबाद को स्मार्ट सिटी में बदल दिया जाएगा।

मुख्य सचिव अनुराग रस्तोगी ने वीरवार को एक उच्च स्तरीय बैठक की इस दौरान उन्होंने करनाल और फरीदाबाद में चल रहे कार्यों की समीक्षा भी की। आपको बता दें इन परियोजनाओं को पूरा करने के लिए केंद्रीय आवासन एवं शहरी कार्य मंत्रालय के निर्देशों के अनुरूप समय पर कार्य किया जा रहा है, ताकि किसी भी तरह की गड़बड़ी न हो सके और समय पर काम पूरा हो सके।

मुख्य सचिव ने कहा कि स्मार्ट शहर में जब फरीदाबाद और करनाल बदल जाएंगे तब इन दोनों शहरों में कई आधुनिक सुविधाएं उपलब्ध होने लगेंगे। यहां के लोगों का जीवन बेहतर हो जाएगा इसके साथ ही साथ सार्वजनिक परिसंपत्तियों का प्रभावी उपयोग भी होगा।

आपको बता दे की फरीदाबाद स्मार्ट सिटी लिमिटेड के द्वारा 917 करोड रुपए की लागत से 46 परियोजनाएं शुरू की गई है जिनमें से 32 परियोजनाएं पूरी हो चुकी है। वही करनाल में 930 करोड रुपए की लागत से इस स्मार्ट बनने की परियोजनाएं शुरू की गई है जिसमें से 83 परियोजनाएं पूरी हो चुकी है।

इन दोनों शहरों में जहां-जहां जल निकासी की व्यवस्था नहीं है वहां जल निकासी की व्यवस्थाव्यवस्था होगी इसके साथ ही साथ जहां सड़क टूटे पड़े हैं वहां सड़कों को बेहतर बनाया जाएगा। युवाओं के लिए रोजगार की व्यवस्था की जाएगी। दोनों शहरों का हुलिया पूरी तरह से बदल दिया जाएगा। आपको बता दे की सरकार के इस कदम से इन दोनों शहरों का नक्शा पूरी तरह से बदल जाएगा।

Sunil Chauhan

सुनील चौहान हरियाणा के रेवाड़ी और धारूहेड़ा क्षेत्र की खबरों को कवर करते हैं। उन्हें पत्रकारिता में 10 वर्षों का अनुभव है वर्तमान में वे Best24News के साथ जुड़े हुए हैं ताजा और विश्वसनीय खबरें प्रकाशित कर रहे हैं।

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now