मंगलवार, 3 नवम्बर 2026

Haryana News: हरियाणा के गुरूग्राम में इन सरकारी स्कूलों पर लगेगा ताला, यहां जाने क्या है वजह

Written by: Best24News

Published:

Haryana News: हरियाणा के गुरुग्राम में शिक्षा विभाग ने प्राइमरी स्कूलों को बंद करने का फैसला किया है। शिक्षा विभाग के अनुसार जो स्कूल जिनकी दूरी 100 मीटर से कम है इन्हें…


Haryana News: हरियाणा के गुरुग्राम में शिक्षा विभाग ने प्राइमरी स्कूलों को बंद करने का फैसला किया है। शिक्षा विभाग के अनुसार जो स्कूल जिनकी दूरी 100 मीटर से कम है इन्हें बंद किया जाएगा। हरियाणा एलिमेंट्री एजुकेशन के डायरेक्टर जनरल ने जिला शिक्षा विभाग से दो दिन में ऐसी स्कूलों की सूची मांगी है। यह फैसला शिक्षा व्यवस्था को सुधारने की कोशिश माना जा रहा है।Haryana News

Advertisement

स्कूलों की सूची तैयार: बता दे एडिशनल डायरेक्टर ने बताया कि हरियाणा में कुल 194 ऐसे स्कूल हैं जिनकी दूरी 100 मीटर से कम है। अब यह देखा जाएगा कि इनमें से कौन-कौन से स्कूल जिला स्तर पर आते हैं। शिक्षा विभाग ने सभी संबंधित स्कूलों की सूची 14 मई तक निदेशालय को भेजने के निर्देश दिए हैं। अगर जिले में अन्य स्कूल भी हैं तो उनकी जानकारी भी शामिल करनी होगी।

शहर में ऐसे 8 से 10 स्कूल हैं जिनकी दूरी कम है। वहीं ग्रामीण क्षेत्रों में भी ऐसे स्कूल हैं जहां 40 से 50 बच्चे पढ़ते हैं लेकिन स्कूलों में केवल दो शिक्षक होते हैं। यह स्थिति बच्चों की पढ़ाई पर असर डाल सकती है। विभाग का मानना है कि इस तरह की दूरी वाले स्कूलों को बंद करना बेहतर होगा ताकि संसाधनों का सही उपयोग हो सके।Haryana News

Advertisement

ये भी पढ़ें:महेंद्रगढ़: स्कूटी पर कर रहा था नशा सप्लाई, जानिए कैसे चढ़ा हत्थे ?

शिक्षक संघ का विरोध: जिला प्राथमिक शिक्षक संघ के अध्यक्ष अशोक प्रजापति ने इस निर्णय का विरोध किया है। उनका कहना है कि जिले में 15 से अधिक स्कूल ऐसी दूरी पर हैं और उन्हें बंद करना सही नहीं है। स्कूलों में शिक्षकों की कमी के कारण बच्चों की संख्या कम होती जा रही है। इसलिए इन स्कूलों को बंद करने का फैसला छात्रों के हित में नहीं होगा।

शिक्षा विभाग ने स्पष्ट किया है कि सभी जानकारी सही और पूरी होनी चाहिए। वे चाहते हैं कि जल्द से जल्द स्कूलों की सूची तैयार कर उन्हें निदेशालय को भेजा जाए। इस प्रक्रिया के बाद ही आगे की योजना बनेगी। विभाग का उद्देश्य शिक्षा की गुणवत्ता सुधारना और संसाधनों का बेहतर वितरण सुनिश्चित करना है।

ये भी पढ़ें:राजस्थान से हरियाणा में अफीम लेकर आ रहे तस्कर चढ़े हत्थे ?

Best24News
About the Author Best24News

Best24News के संस्थापक (Founder) हैं और पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता क्षेत्र में सक्रिय रूप से कार्य कर रहे हैं। प्रतिष्ठित समाचार पत्रों के साथ काम करते हुए सामाजिक, प्रशासनिक और जमीनी स्तर की खबरों को प्रमुखता से कवर किया है। Best24News के माध्यम से ताजा और विश्वसनीय खबरें पाठकों तक पहुंचा रहे हैं। View all posts by Best24News →

संबंधित खबरें

WhatsApp