शनिवार, 7 नवम्बर 2026

Haryana News: गुरुग्राम में इस रूट पर अब नही लगेगा जाम, जानिए ट्राफिक पुलिस की क्या है योजना

Written by: सुनील चौहान

Published:

Haryana News: राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली से सटे गुरुग्राम में ट्रैफिक की समस्या को कम करने के लिए लगातार नई कोशिशें की जा रही हैं। इसी कड़ी में शंकर चौक पर ट्रैफिक जाम…


Haryana News: गुरुग्राम में इस रूट पर अब नही लगेगा जाम, जानिए ट्राफिक पुलिस की क्या है योजना
Haryana News: गुरुग्राम में इस रूट पर अब नही लगेगा जाम, जानिए ट्राफिक पुलिस की क्या है योजना
Google News Follow us on Google

Haryana News: राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली से सटे गुरुग्राम में ट्रैफिक की समस्या को कम करने के लिए लगातार नई कोशिशें की जा रही हैं। इसी कड़ी में शंकर चौक पर ट्रैफिक जाम की समस्या से निपटने के लिए एक खास कदम उठाया गया है। अब शंकर चौक से पहले फ्लाईओवर के पास एक नया एंट्री प्वाइंट खोल दिया गया है, जिससे वाहन चालक सीधे एक्सप्रेसवे पर चढ़कर दिल्ली की ओर जा सकेंगे।

Advertisement

ट्रैफिक पुलिस के एसपी सत्यपाल ने बताया कि इस इलाके में ट्रैफिक जाम की समस्या को समझने के लिए ट्रैफिक इंजिनियरिंग टीम ने एक सर्वे किया था। इससे पहले दिल्ली से जयपुर जाने वाले मार्ग पर वाहनों को अलग-अलग लेन में चलाने का ट्रायल किया गया था, जिसे काफी सफलता मिली। इस ट्रायल की सफलता को ध्यान में रखते हुए अब जयपुर से दिल्ली आने वाली साइड पर भी सुधार करने की योजना बनाई गई है।

पहले इफको चौक और शंकर चौक के बीच एक्सप्रेसवे पर कोई सीधा प्रवेश द्वार नहीं था। इस वजह से सभी वाहन चालकों को शंकर चौक के नीचे से होकर गुजरना पड़ता था, जहां ट्रैफिक जाम आम बात थी। नए एंट्री प्वाइंट के खुलने से अब वाहन चालक सीधे इस प्वाइंट का इस्तेमाल कर फ्लाईओवर पर चढ़ सकते हैं और दिल्ली की ओर आसानी से जा सकते हैं।

Advertisement

ये भी पढ़ें:महेंद्रगढ़: स्कूटी पर कर रहा था नशा सप्लाई, जानिए कैसे चढ़ा हत्थे ?

यह नया रास्ता शंकर चौक पर ट्रैफिक दबाव को काफी हद तक कम करेगा। इससे न केवल जाम में फंसे वाहनों की संख्या घटेगी बल्कि लोगों का समय भी बचेगा। साथ ही ट्रैफिक की तेज़ी से बहाव होने की उम्मीद है, जिससे इस क्षेत्र में आवाजाही और सुरक्षित होगी।

कुछ दिनों बाद शंकर चौक पर ट्रैफिक सुधार के दूसरे चरण का ट्रायल भी शुरू किया जाएगा। इस ट्रायल के सफल होने के बाद उम्मीद है कि यहां की ट्रैफिक जाम की समस्या पूरी तरह से खत्म हो सकेगी। इस नई पहल से गुरुग्राम में आने-जाने वाले लोगों को राहत मिलेगी और ट्रैफिक संचालन में सुधार होगा।

ये भी पढ़ें:राजस्थान से हरियाणा में अफीम लेकर आ रहे तस्कर चढ़े हत्थे ?

सुनील चौहान
About the Author सुनील चौहान

सुनील चौहान Best24News के संस्थापक एवं वरिष्ठ संपादक हैं। उन्हें रेवाड़ी, धारूहेड़ा और हरियाणा की स्थानीय पत्रकारिता का लगभग 10 वर्षों का अनुभव है। वे पहले दैनिक जागरण, राजस्थान पत्रिका, हरिभूमि और अमर उजाला जैसे समाचार संस्थानों से जुड़े रहे हैं। वे राजनीति, अपराध, प्रशासन, शिक्षा, रोजगार और स्थानीय जनसमस्याओं से जुड़ी खबरों के संपादन एवं प्रकाशन का कार्य करते हैं। उनका उद्देश्य पाठकों तक तथ्यात्मक, निष्पक्ष और विश्वसनीय समाचार पहुंचाना है। View all posts by सुनील चौहान →

संबंधित खबरें

WhatsApp