गुरूवार, 5 नवम्बर 2026

Haryana News: धान खरीद में नहीं होगी देरी, हरियाणा सरकार ने किसानों के लिए शुरू किया नया डिजिटल गेट पास सिस्टम

Written by: Best24News

Published:

Haryana News: हरियाणा सरकार ने किसानों की सुविधा और पारदर्शिता को ध्यान में रखते हुए एक बड़ा कदम उठाया है। अब राज्य में धान की खरीद प्रक्रिया को और सुरक्षित और पारदर्शी…


Haryana News: धान खरीद में नहीं होगी देरी, हरियाणा सरकार ने किसानों के लिए शुरू किया नया डिजिटल गेट पास सिस्टम
Haryana News: धान खरीद में नहीं होगी देरी, हरियाणा सरकार ने किसानों के लिए शुरू किया नया डिजिटल गेट पास सिस्टम
Google News Follow us on Google

Haryana News: हरियाणा सरकार ने किसानों की सुविधा और पारदर्शिता को ध्यान में रखते हुए एक बड़ा कदम उठाया है। अब राज्य में धान की खरीद प्रक्रिया को और सुरक्षित और पारदर्शी बनाने के लिए ई-खरीद मोबाइल एप्लिकेशन के जरिए क्यूआर कोड-आधारित गेट पास प्रणाली शुरू की गई है। यह पहल किसानों के लिए राहत लेकर आई है क्योंकि अब वे घर बैठे ही डिजिटल रूप से अपना गेट पास बना सकेंगे।

Advertisement

फर्जीवाड़े पर लगेगा रोक

सरकार का यह कदम खासतौर पर उन अनियमितताओं को रोकने के लिए है जिनकी शिकायतें लगातार सामने आ रही थीं। कई अनाज मंडियों से फर्जी गेट पास, प्रॉक्सी खरीद और असामान्य धान आवक की खबरें मिल रही थीं। इसके अलावा, कटाई में देरी और कम पैदावार के बावजूद धान की अधिक मात्रा आने की रिपोर्ट्स ने सरकार को सख्त कदम उठाने के लिए मजबूर किया। अब क्यूआर कोड प्रणाली से यह सुनिश्चित किया जाएगा कि हर किसान की एंट्री और खरीद प्रक्रिया पूरी तरह पारदर्शी हो।

कैसे काम करेगा नया सिस्टम

किसान अपने मोबाइल पर ई-खरीद एप्लिकेशन के माध्यम से गेट पास बना सकेंगे। लेकिन क्यूआर कोड और गेट पास नंबर तभी सक्रिय होंगे जब किसान उस मंडी में पहुंचेगा जिसके लिए पास जारी किया गया है। मंडी के प्रवेश द्वार पर मौजूद गेटकीपर किसान के गेट पास को स्कैन करेगा और उसकी वैधता की पुष्टि करेगा। इससे मंडी में केवल अधिकृत किसानों को ही प्रवेश मिलेगा।

Advertisement

ये भी पढ़ें:महेंद्रगढ़: स्कूटी पर कर रहा था नशा सप्लाई, जानिए कैसे चढ़ा हत्थे ?

सरकार की उम्मीदें और किसानों की प्रतिक्रिया

अधिकारियों का कहना है कि यह डिजिटल व्यवस्था खरीद प्रक्रिया में पारदर्शिता लाएगी और फर्जीवाड़े पर पूरी तरह रोक लगाएगी। वहीं, किसानों ने भी इस कदम का स्वागत किया है। उनका मानना है कि इससे समय की बचत होगी और खरीद प्रक्रिया में किसी तरह की धोखाधड़ी की गुंजाइश नहीं बचेगी।

Best24News
About the Author Best24News

Best24News के संस्थापक (Founder) हैं और पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता क्षेत्र में सक्रिय रूप से कार्य कर रहे हैं। प्रतिष्ठित समाचार पत्रों के साथ काम करते हुए सामाजिक, प्रशासनिक और जमीनी स्तर की खबरों को प्रमुखता से कवर किया है। Best24News के माध्यम से ताजा और विश्वसनीय खबरें पाठकों तक पहुंचा रहे हैं। View all posts by Best24News →

संबंधित खबरें

WhatsApp