
Haryana News: प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के तहत अब तक किसानों को 20 किश्तें दी जा चुकी हैं। इस योजना का लाभ अब सभी किसानों को मिलने लगा है जबकि शुरू में क किसानों को करीब 249.79 करोड़ रुपए दिए गए थे। जबकि जुलाई 2025 में 16.77 लाख किसानों को 353.69 करोड़ रुपए की राशि दी गई। इस योजना में गड़बड़ी की खबरों के बाद अधिकारियों ने जांच तेज कर दी है ताकि सही लाभार्थियों को ही इसका फायदा मिल सके। Prime Minister Kisan Samman Nidhi Scheme
हरियाणा में प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के तहत बड़ी गड़बड़ी सामने आई है। खबरों के मुताबिक प्रदेश में करीब 44 हजार दंपती ऐसे हैं जो दोनों ही योजना का लाभ उठा रहे हैं। इसके अलावा 9,700 से ज्यादा मामले ऐसे भी मिले हैं जिनमें जमीन बेचने वाले और खरीदने वाले दोनों ही योजना के लाभार्थी बने हुए हैं। जबकि जमीन बेचने वाला इस राशि का हकदार नहीं होता। Prime Minister Kisan Samman Nidhi Scheme
मीडिया रिपोर्ट्स में यह भी बताया गया है कि करीब 1,400 ऐसे केस सामने आए हैं जहां कम उम्र के लोग या अन्य पात्रता न रखने वाले भी योजना का लाभ उठा रहे हैं। इसके अलावा 17 हजार मामले ऐसे हैं जिनमें पहले जमीन के मालिक योजना का लाभ ले रहे थे लेकिन अब उनकी जमीन किसी और के नाम है। साथ ही फर्द (जमीन के दस्तावेज) को लेकर भी तीन हजार से ज्यादा मामलों की जांच चल रही है।
ये भी पढ़ें:महेंद्रगढ़: स्कूटी पर कर रहा था नशा सप्लाई, जानिए कैसे चढ़ा हत्थे ?
योजना के तहत किसान को साल में तीन बार 2,000-2,000 रुपए की सहायता केंद्र सरकार की ओर से मिलती है। यह योजना दिसंबर 2018 में केंद्र सरकार द्वारा शुरू की गई थी। हरियाणा में अब तक लगभग 6,917 करोड़ रुपए की राशि किसानों को वितरित की जा चुकी है।
प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना: पीएम-किसान एक सरकारी योजना है जो पूरे भारत में छोटे और सीमांत किसानों को वित्तीय सहायता प्रदान करती है। इस पहल के तहत, पात्र किसानों को तीन समान किस्तों में सालाना ₹6,000 सीधे उनके बैंक खातों में मिलते हैं। भारत सरकार द्वारा पूरी तरह से वित्तपोषित, पीएम-किसान किसानों की आजीविका को मजबूत करने और कृषि विकास को बढ़ावा देने के लिए समय पर वित्तीय सहायता सुनिश्चित करता है। Prime Minister Kisan Samman Nidhi Scheme
ये भी पढ़ें:राजस्थान से हरियाणा में अफीम लेकर आ रहे तस्कर चढ़े हत्थे ?
