सोमवार, 2 नवम्बर 2026

Haryana News: 8 लाख विद्यार्थियो का इंतजार खत्म, इस दिन आएगा 12वीं का रिजल्ट

Written by: Best24News

Published:

Haryana News: हरियाणा बोर्ड की कक्षा 12वीं के नतीजे मई के दूसरे हफ्ते में घोषित किए जाएंगे। इसके तुरंत बाद 10वीं के भी नतीजे जारी किए जाएंगे। इस बार लगभग 8 लाख…


Haryana News: हरियाणा बोर्ड की कक्षा 12वीं के नतीजे मई के दूसरे हफ्ते में घोषित किए जाएंगे। इसके तुरंत बाद 10वीं के भी नतीजे जारी किए जाएंगे। इस बार लगभग 8 लाख छात्रों ने इन परीक्षाओं में भाग लिया है। छात्रों और अभिभावकों के लिए यह समय बेहद तनावपूर्ण होता है लेकिन बोर्ड ने भरोसा दिलाया है कि परिणाम समय पर और पारदर्शिता के साथ जारी किए जाएंगे।

Advertisement

हरियाणा शिक्षा बोर्ड ने आगामी सत्र से कक्षा 12वीं के छात्रों के लिए एक नया कदम उठाया है। अब छात्रों को तीन भाषा फॉर्मूला के तहत संस्कृत, पंजाबी और उर्दू में से कोई एक भाषा चुनने का विकल्प मिलेगा। इससे बच्चों को अपनी रुचि के अनुसार भाषा पढ़ने का अवसर मिलेगा। इस बदलाव से भाषा शिक्षा में विविधता बढ़ेगी और बच्चों को अपनी मातृभाषा या क्षेत्रीय भाषा से जुड़ने का भी मौका मिलेगा।

नई शिक्षा नीति ने जानिए क्या होगा बदलाव: बता दे कि हरियाणा शिक्षा बोर्ड अब नई राष्ट्रीय शिक्षा नीति लागू करने जा रहा है। इसके तहत शिक्षा प्रणाली में कई अहम सुधार किए जा रहे हैं। इससे छात्रों को न सिर्फ बेहतर पढ़ाई मिलेगी बल्कि परीक्षा प्रणाली भी ज्यादा ईमानदार और तकनीकी रूप से मजबूत हो जाएगी।

Advertisement

ये भी पढ़ें:रेवाड़ी: नेशनल शूटिंग चैंपियनशिप में पीयूष का चयन

बदलेगा स्लेबस: अब हरियाणा के स्कूलों में पढ़ाई जाने वाली कक्षा 6 से 10 तक की इतिहास की किताबों में खास बदलाव किया गया है। इन किताबों में अब भारत और हरियाणा की वीरता और संस्कृति से जुड़ी कहानियों को भी जोड़ा गया है। इससे बच्चों को न सिर्फ पढ़ाई में रुचि बढ़ेगी बल्कि अपने राज्य और देश के प्रति गर्व की भावना भी विकसित होगी।

परीक्षा को लेकर किया ये बदलाव: बोर्ड अध्यक्ष पवन शर्मा ने बताया कि परीक्षाओं की पारदर्शिता बनाए रखने के लिए सुरक्षा के नए इंतज़ाम किए जाएंगे। अब हर परीक्षा केंद्र पर केवल सरकारी कर्मचारी ही पर्यवेक्षक के तौर पर तैनात किए जाएंगे। इतना ही नहीं सभी परीक्षा केंद्रों पर सीसीटीवी कैमरे भी लगाए जाएंगे।

ये भी पढ़ें:कर्नाटक की राज्यपाल आज आएगी रेवाड़ी, 2004 में राव इंद्रजीत को हराकर राजनीति में रखा था कदम

 

 

ये भी पढ़ें:हरियाणा के हर पंचायत में खुलेगी ई-लाइब्रेरी

Best24News
About the Author Best24News

Best24News के संस्थापक (Founder) हैं और पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता क्षेत्र में सक्रिय रूप से कार्य कर रहे हैं। प्रतिष्ठित समाचार पत्रों के साथ काम करते हुए सामाजिक, प्रशासनिक और जमीनी स्तर की खबरों को प्रमुखता से कवर किया है। Best24News के माध्यम से ताजा और विश्वसनीय खबरें पाठकों तक पहुंचा रहे हैं। View all posts by Best24News →

संबंधित खबरें

WhatsApp