गुरूवार, 5 नवम्बर 2026

Haryana News: सिरसा में विकास की रफ्तार तेज, नए साल पर सरकार देगी दो बड़ी सौगातें – जानिए क्या है खास

Written by: Best24News

Published:

Haryana News: हरियाणा के सिरसा जिले में विकास की रफ्तार तेज हो गई है। यहां बहुत जल्द नई सब्जी मंडी और अनाज मंडी का उद्घाटन होने वाला है। इन दोनों मंडियों का…


Haryana News The pace of development in Sirsa is accelerating with the government announcing two major gifts for the New Year – find out whats special. 2
Haryana News The pace of development in Sirsa is accelerating with the government announcing two major gifts for the New Year – find out whats special. 2
Google News Follow us on Google

Haryana News: हरियाणा के सिरसा जिले में विकास की रफ्तार तेज हो गई है। यहां बहुत जल्द नई सब्जी मंडी और अनाज मंडी का उद्घाटन होने वाला है। इन दोनों मंडियों का निर्माण कार्य जोरों पर चल रहा है। चारदीवारी का लगभग अस्सी प्रतिशत काम पूरा हो चुका है। अब सिर्फ मंडी परिसर में सड़कों का निर्माण बाकी है। दोनों मंडियों में लगभग 150 से 200 दुकानों का निर्माण किया जाएगा। इसके साथ ही लक्कड़ मंडी का काम भी प्रगति पर है। प्रशासन की योजना है कि पहले सब्जी और अनाज मंडी को चालू किया जाए ताकि शहर में जाम की समस्या से राहत मिल सके।

Advertisement

ये तीनों मंडियां सिरसा बाईपास के पास चतरगढ़ पट्टी और गांव झोपड़ा रोड के पास बनाई जा रही हैं। यह इलाका पहले खेती की जमीन हुआ करता था। अब यह जगह एक बड़े व्यापारिक केंद्र के रूप में विकसित हो रही है। इस पूरे प्रोजेक्ट की लागत करीब बीस करोड़ रुपये है। मंडियों के निर्माण की नींव 28 फरवरी 2024 को रखी गई थी, लेकिन असली निर्माण कार्य 4 अप्रैल से शुरू हुआ था।

अभी फिलहाल पुरानी मंडियों को शिफ्ट करने की कोई योजना नहीं बनाई गई है। कई दुकानदार नई मंडी में दुकान अलॉटमेंट को लेकर पूछताछ कर रहे हैं। निर्माण कार्य संभाल रहे सुभाष अरोड़ा का कहना है कि दुकानों के प्लेटफॉर्म 400 से 700 फुट लंबाई में तैयार किए जा रहे हैं। दुकानों के आगे प्लेटफॉर्म निर्माण की प्रक्रिया अभी जारी है ताकि व्यापारी आसानी से अपना सामान रख सकें और लेनदेन कर सकें।

Advertisement

ये भी पढ़ें:महेंद्रगढ़: स्कूटी पर कर रहा था नशा सप्लाई, जानिए कैसे चढ़ा हत्थे ?

सिरसा की मौजूदा अनाज मंडी, सब्जी मंडी और लक्कड़ मंडी शहर के बीचोंबीच स्थित हैं। सिरसा की पहली अनाज मंडी की स्थापना 1957 में पंजाब संयुक्त स्टेट बोर्ड द्वारा की गई थी। इसके बाद सरकार ने एडिशनल मंडी बनाई जिसमें 49 दुकानें और 12 बूथ शामिल थे। बाद में दूसरी एडिशनल मंडी में 37 दुकानें और जोड़ी गईं। वर्ष 2003 में कपास मंडी का निर्माण किया गया जिसमें कुछ और दुकानें बनाई गईं ताकि व्यापारिक गतिविधियों को बढ़ावा मिल सके।

इस प्रोजेक्ट की घोषणा वर्ष 2016 में तत्कालीन मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने की थी। अब मौजूदा मुख्यमंत्री नायब सैनी इस प्रोजेक्ट की निगरानी कर रहे हैं और इसके काम में तेजी लाई गई है। सिरसा में इससे पहले मेडिकल कॉलेज का प्रोजेक्ट भी शुरू हो चुका है और उसका कार्य भी निरंतर जारी है। आने वाले समय में ये मंडियां न केवल व्यापार को नई दिशा देंगी बल्कि स्थानीय रोजगार के अवसर भी बढ़ाएंगी।

ये भी पढ़ें:राजस्थान से हरियाणा में अफीम लेकर आ रहे तस्कर चढ़े हत्थे ?

Best24News
About the Author Best24News

Best24News के संस्थापक (Founder) हैं और पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता क्षेत्र में सक्रिय रूप से कार्य कर रहे हैं। प्रतिष्ठित समाचार पत्रों के साथ काम करते हुए सामाजिक, प्रशासनिक और जमीनी स्तर की खबरों को प्रमुखता से कवर किया है। Best24News के माध्यम से ताजा और विश्वसनीय खबरें पाठकों तक पहुंचा रहे हैं। View all posts by Best24News →

संबंधित खबरें

WhatsApp