गुरूवार, 5 नवम्बर 2026

Haryana News: फरीदाबाद से गुरुग्राम का सफर हुआ सुहाना, जानिए कहां तक पहुंचा Metro का काम

Written by: Best24News

Published:

Haryana News: फरीदाबाद शहर के लोगों के लिए बड़ी राहत की खबर आई है क्योंकि तुगलकाबाद से एयरोसिटी तक मेट्रो रूट का काम पूरा होने के बाद गुरुग्राम की दूरी दो घंटे…


Haryana News: फरीदाबाद शहर के लोगों के लिए बड़ी राहत की खबर आई है क्योंकि तुगलकाबाद से एयरोसिटी तक मेट्रो रूट का काम पूरा होने के बाद गुरुग्राम की दूरी दो घंटे से घटकर केवल एक घंटे रह जाएगी इस प्रोजेक्ट में एक सुरंग भी बनाई जा रही है जिसकी हाल ही में पूर्व मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने जांच की

Advertisement

एनसीआर के लाखों लोगों को फायदा मिलेगा

केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल ने निरीक्षण के दौरान कहा कि यह प्रोजेक्ट एनसीआर के लाखों लोगों के लिए फायदेमंद साबित होगा खासकर फरीदाबाद और गुरुग्राम आने जाने वाले यात्रियों को इस निर्माण कार्य से सबसे ज्यादा राहत मिलेगी जिससे उनका समय और पैसा दोनों बचेगा

इस रूट पर मेट्रो सेवा मार्च 2026 तक शुरू होने की उम्मीद जताई जा रही है हालांकि फरीदाबाद गुरुग्राम और बल्लभगढ़ से पलवल मेट्रो का प्रोजेक्ट अभी भी फाइलों तक सीमित है असल में हर दिन लाखों लोग फरीदाबाद से गुरुग्राम आते जाते हैं फिलहाल रोड ही एकमात्र विकल्प है जो लंबा और थकाऊ है

Advertisement

ये भी पढ़ें:महेंद्रगढ़: स्कूटी पर कर रहा था नशा सप्लाई, जानिए कैसे चढ़ा हत्थे ?

आधुनिक तकनीक से हो रहा निर्माण

तुगलकाबाद से एयरोसिटी तक बन रही इस मेट्रो लाइन में आधुनिक तकनीक का इस्तेमाल हो रहा है मेट्रो अधिकारियों का कहना है कि प्रोजेक्ट का निर्माण समय पर पूरा करने की योजना बनाई जा रही है और मार्च 2026 तक इसे यात्रियों के लिए खोल दिया जाएगा जिससे सफर आसान होगा

अधिकारियों के अनुसार तुगलकाबाद मेट्रो प्रोजेक्ट पूरा होने के बाद फरीदाबाद के लोगों को गुरुग्राम जाने के लिए सेंट्रल सेक्रेटेरियट जाने की जरूरत नहीं पड़ेगी वे सीधे तुगलकाबाद पहुंचकर साकेट मेट्रो स्टेशन से मेट्रो ले सकेंगे इससे उनके सफर में लगभग एक घंटे की बचत होगी

ये भी पढ़ें:राजस्थान से हरियाणा में अफीम लेकर आ रहे तस्कर चढ़े हत्थे ?

Best24News
About the Author Best24News

Best24News के संस्थापक (Founder) हैं और पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता क्षेत्र में सक्रिय रूप से कार्य कर रहे हैं। प्रतिष्ठित समाचार पत्रों के साथ काम करते हुए सामाजिक, प्रशासनिक और जमीनी स्तर की खबरों को प्रमुखता से कवर किया है। Best24News के माध्यम से ताजा और विश्वसनीय खबरें पाठकों तक पहुंचा रहे हैं। View all posts by Best24News →

संबंधित खबरें

WhatsApp