शुक्रवार, 23 अक्टूबर 2026

Haryana News: खनन विभाग के पद बढ़ाने का हरियाणा सरकार ने लिया अहम फैसला, अवैध खनन पर नियंत्रण और सख्ती बढ़ेगी

Written by: Best24News

Published:

Haryana News: हरियाणा सरकार ने अवैध खनन रोकने और खनन विभाग की कार्यप्रणाली को और प्रभावी बनाने के लिए युक्तीकरण आयोग की सिफारिश को मंजूरी दे दी है। अब खनन एवं भू…


Haryana News: खनन विभाग के पद बढ़ाने का हरियाणा सरकार ने लिया अहम फैसला, अवैध खनन पर नियंत्रण और सख्ती बढ़ेगी
Haryana News: खनन विभाग के पद बढ़ाने का हरियाणा सरकार ने लिया अहम फैसला, अवैध खनन पर नियंत्रण और सख्ती बढ़ेगी
Google News Follow us on Google

Haryana News: हरियाणा सरकार ने अवैध खनन रोकने और खनन विभाग की कार्यप्रणाली को और प्रभावी बनाने के लिए युक्तीकरण आयोग की सिफारिश को मंजूरी दे दी है। अब खनन एवं भू विज्ञान विभाग में कर्मचारियों और अधिकारियों के पदों की संख्या बढ़ाकर 632 से 890 कर दी जाएगी। इससे विभाग की क्षमता और कामकाज में सुधार होने की उम्मीद है।

Advertisement

मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी की अध्यक्षता में हुई मंत्रिमंडल की बैठक में यह फैसला लिया गया। हरियाणा सरकार ने विभिन्न सरकारी विभागों में पदों के पुनर्गठन के लिए एक रेशनेलाइजेशन आयोग भी बनाया था। इस आयोग की अध्यक्षता राजन गुप्ता कर रहे हैं। आयोग ने अपनी रिपोर्ट में बताया कि खनन विभाग के सुचारू संचालन के लिए 632 पदों की बजाय लगभग 848 पदों की जरूरत है। इसके अलावा अन्य आवश्यकताओं को देखते हुए 42 और पद स्वीकृत किए गए हैं। कुल मिलाकर 890 पदों की मंजूरी दी गई है।

साथ ही बैठक में रोहतक के एग्रो माल में दुकान नहीं रखना चाहने वाले अलॉटियों को भी राहत देने का निर्णय लिया गया। रोहतक के सेक्टर-14 में विकसित एग्रो माल में कुल 282 दुकानें हैं, जिनमें से 78 दुकानें अलॉट हो चुकी हैं। जिन अलॉटियों ने दुकान नहीं रखनी है, उन्हें जमा की गई राशि सात प्रतिशत वार्षिक ब्याज के साथ वापस की जाएगी।

Advertisement

ये भी पढ़ें:गुरुग्राम में मेगा रोजगार मेला 23 अक्टूबर को, जानिए रिक्त पद व योग्यता

वहीं, जो अलॉटियां अपनी दुकानें रखना चाहते हैं, उन्हें बोर्ड की पिछली योजना ‘विवादों का समाधान-II’ (Resolution of Disputes-II) के तहत बाकी बकाया रकम जमा करने की अनुमति दी जाएगी। इस फैसले से उन लोगों को फायदा होगा जो किसी कारणवश दुकान नहीं रखना चाहते थे, उन्हें आर्थिक राहत मिलेगी और जो रखना चाहते हैं वे अपनी दुकान का फायदा उठा सकेंगे।

यह कदम प्रदेश में खनन की कार्यकुशलता बढ़ाने और व्यापारिक हितों की सुरक्षा के लिए अहम माना जा रहा है। साथ ही, एग्रो माल में दिए गए यह उपाय व्यापारियों के लिए भी राहत का कारण बनेगा। सरकार की यह पहल आर्थिक गतिविधियों को और सुदृढ़ करेगी।

ये भी पढ़ें:4600 करोड़ से बनने वाले ग्रीनफील्ड एक्सप्रेसवे का निर्माण अटका: जानिए अब क्या है स्थिति?

Best24News
About the Author Best24News

Best24News के संस्थापक (Founder) हैं और पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता क्षेत्र में सक्रिय रूप से कार्य कर रहे हैं। प्रतिष्ठित समाचार पत्रों के साथ काम करते हुए सामाजिक, प्रशासनिक और जमीनी स्तर की खबरों को प्रमुखता से कवर किया है। Best24News के माध्यम से ताजा और विश्वसनीय खबरें पाठकों तक पहुंचा रहे हैं। View all posts by Best24News →

संबंधित खबरें

WhatsApp