Haryana News: हरियाणा के 74 प्राइवेट स्कूलों पर चलेगा सरकार का चाबुक, शिक्षा विभाग ने दिया लास्ट अल्टीमेट, जानें क्या है मामला

On: March 29, 2026 9:50 PM
Follow Us:
Haryana News

Haryana News: हरियाणा के निजी स्कूलों की मनमानी और गुपचुप तरीके से लगातार फीस बढ़ाने के वजह से अभिभावकों की परेशानियां बढ़ने लगी है। अब राज्य शिक्षा विभाग के द्वारा ऐसे स्कूलों पर सर्जिकल स्ट्राइक शुरू कर दिया गया है। सरकार ने कुछ महीने पहले ही स्पष्ट शब्दों में कहा था कि सभी निजी स्कूल फीस का ब्योरा पोर्टल पर सार्वजनिक करें।

 निजी स्कूलों को शिक्षा विभाग ने दिया लास्ट अल्टीमेटम

सरकार के द्वारा बार-बार अल्टीमेटम दिए जाने के बाद भी 74 नामी निजी स्कूलों ने अभी तक अपना फीस का ब्योरा पोर्टल पर अपलोड नहीं किया है। इस गंभीर लापरवाही को देखते हुए शिक्षा विभाग के द्वारा इन सभी स्कूलों को लास्ट अल्टीमेटम दिया गया है।

पोर्टल पर अपलोड करना होगा फीस का ब्योरा (Haryana News)

हरियाणा शिक्षा नियमावली के अंतर्गत, राज्य के सभी निजी स्कूलों को अपने शैक्षणिक सत्र शुरू होने से पहले आय, खर्च शिक्षकों के वेतन और स्कूल के फीस का पूरा विवरण ‘फार्म 6‘ के माध्यम से शिक्षा विभाग के पोर्टल पर हर हाल में अपलोड करना होगा। राज्य के 74 स्कूलों में जानबूझकर अभी तक जानकारी छिपाई है जिसके बाद उनके पारदर्शिता पर सवाल खड़े हो गए हैं।

 

शिक्षा विभाग इन स्कूलों पर चला सकता है चाबुक

शिक्षा विभाग के अधिकारियों ने स्पष्ट रूप से कहा है कि यदि निर्धारित समय के अंदर इन सभी स्कूलों ने अपने फीस का डाटा पोर्टल पर अपलोड नहीं किया तो सभी स्कूलों की मान्यता रद्द की जा सकती है। प्रतिदिन के हिसाब से इन सभी स्कूलों पर जुर्माना भी लगाया जाएगा और नए सत्र में स्कूल में बच्चों का एडमिशन नहीं होने दिया जाएगा। लिस्ट में राज्य के कई बड़े और नामी स्कूल शामिल है। शिक्षा विभाग के द्वारा अब इन सभी स्कूलों का नाम सार्वजनिक करने की तैयारी की जा रही है ताकि अभिभावक और बच्चे पहले ही सतर्क हो जाए।

 

Best24News

Best24News के संस्थापक (Founder) हैं और पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता क्षेत्र में सक्रिय रूप से कार्य कर रहे हैं। प्रतिष्ठित समाचार पत्रों के साथ काम करते हुए सामाजिक, प्रशासनिक और जमीनी स्तर की खबरों को प्रमुखता से कवर किया है। Best24News के माध्यम से ताजा और विश्वसनीय खबरें पाठकों तक पहुंचा रहे हैं।

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now