गुरूवार, 5 नवम्बर 2026

Haryana News: मोटी कमाई का जरीया बने तहसीदार, फिर तबादले किए, जानिए किसको कहां भेजा

Written by: सुनील चौहान

Published:

Haryana News: हरियाणा सरकार के राजस्व एवं आपदा प्रबंधन विभाग ने प्रशासनिक फेरबदल करते हुए प्रदेशभर में 36 तहसीलदारों के तबादले कर दिए हैं। इस बदलाव के पीछे सरकार का उद्देश्य प्रशासनिक…


Haryana News: हरियाणा सरकार के राजस्व एवं आपदा प्रबंधन विभाग ने प्रशासनिक फेरबदल करते हुए प्रदेशभर में 36 तहसीलदारों के तबादले कर दिए हैं। इस बदलाव के पीछे सरकार का उद्देश्य प्रशासनिक व्यवस्था को अधिक सुदृढ़ और जवाबदेह बनाना बताया गया है। खास बात यह है कि फिलहाल राज्य की 15 तहसीलों में तहसीलदारों के पद रिक्त हैं, जिन पर अस्थायी रूप से संबंधित डीआरओ (जिला राजस्व अधिकारी) को अतिरिक्त जिम्मेदारी सौंपी गई है।Haryana News

Advertisement

रेवाड़ी में अब नए तहसीलदार के रूप में रमन कुंडू को नियुक्त किया गया है, जो पहले अलेवा में तैनात थे। अन्य प्रमुख तबादलों में गुरदेव सिंह को सोहना से वजीराबाद, प्रेमप्रकाश को पलवल से हथीन, राकेश कुमार को हिसार से सीओ रोहतक, राजेश गर्ग को बरवाला से सफीदों, और रविंद्र को ऐलनाबाद से लोहारू भेजा गया है।

TEH DHR 1

Advertisement

ये भी पढ़ें:महेंद्रगढ़: स्कूटी पर कर रहा था नशा सप्लाई, जानिए कैसे चढ़ा हत्थे ?

वहीं विक्रम सिंगला को रायपुररानी से छछरौली, पूनम सोलंकी को शाहाबाद से पेहवा, मंजीत मलिक को गुहला से तोशाम, नवजीत कौर को मानसेर से असंध, दिनेश कुमार को महम से पलवल और सज्जन कुमार को बाढड़ा से पलवल भेजा गया है।

सरकार ने कई तहसीलों में दोहरी जिम्मेदारी भी सौंपी है। गुलाब अब वजीराबाद के साथ-साथ रोहतक और सांपला का कार्यभार देखेंगे। रवि हथीन के साथ महम और कलानौर, अजय कुमार नाथूसरी के साथ ऐलनाबाद, जयबीर मातनहेल के साथ भिवानी और बवानीखेड़ा, शालिनी लाठर जींद के साथ जुलाना, पायल यादव फरीदाबाद के साथ अटेली और कनीना, और आदित्य रंगा अंबाला सिटी के साथ नारायणगढ़ का एडिशनल चार्ज संभालेंगे।

ये भी पढ़ें:राजस्थान से हरियाणा में अफीम लेकर आ रहे तस्कर चढ़े हत्थे ?

हालांकि इस फेरबदल के बीच राजस्व विभाग में पारदर्शिता को लेकर सवाल भी उठ रहे हैं। सूत्रों के अनुसार, टोकन सिस्टम लागू होने के बावजूद कई जगहों पर फर्जी रजिस्ट्रियों का खेल जारी है। कुछ तहसीलदारों पर आरोप हैं कि वे डीटीपी अधिकारियों की मिलीभगत से लोगों को गुमराह कर अवैध रजिस्ट्रियां करवा रहे हैं। इन गतिविधियों पर निगरानी और सख्त कार्रवाई की जरूरत महसूस की जा रही है, लेकिन अभी तक कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया है।

सुनील चौहान
About the Author सुनील चौहान

सुनील चौहान Best24News के संस्थापक एवं वरिष्ठ संपादक हैं। उन्हें रेवाड़ी, धारूहेड़ा और हरियाणा की स्थानीय पत्रकारिता का लगभग 10 वर्षों का अनुभव है। वे पहले दैनिक जागरण, राजस्थान पत्रिका, हरिभूमि और अमर उजाला जैसे समाचार संस्थानों से जुड़े रहे हैं। वे राजनीति, अपराध, प्रशासन, शिक्षा, रोजगार और स्थानीय जनसमस्याओं से जुड़ी खबरों के संपादन एवं प्रकाशन का कार्य करते हैं। उनका उद्देश्य पाठकों तक तथ्यात्मक, निष्पक्ष और विश्वसनीय समाचार पहुंचाना है। View all posts by सुनील चौहान →

संबंधित खबरें

WhatsApp