मंगलवार, 3 नवम्बर 2026

HARYANA NEWS: शिक्षकों और प्रबंधन पर लटकी तलवार, 18 स्कूलों में एक भी विद्यार्थी पास नहीं ?

Written by: Best24News

Published:

HARYANA NEWS: हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड की 12वीं कक्षा के परिणाम पर स्कूल संचालक खूब वाह वाह लूट रहे है। एक बडा ही चौंकाने वाला खुलासा हुआ है। हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड…


HARYANA NEWS: हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड की 12वीं कक्षा के परिणाम पर स्कूल संचालक खूब वाह वाह लूट रहे है। एक बडा ही चौंकाने वाला खुलासा हुआ है। हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड ने पाया कि हरियाण के 18 स्कूलों का रिजल्ट शून्य रहा, यानी इन स्कूलों का एक भी छात्र परीक्षा में पास नहीं हो सका।

Advertisement

बता दे कि हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड की ओर से जारी 12 वी कक्षा का परिणाम 85.66 प्रतिशत रहा है। बोर्ड के बारहवीं के स्कूल वाईज नजर डाली हो हरियाणा में कई सरकारी स्कूल ऐसे हैं जिनका परीक्षा परिणाम शून्य है, इतना ही नहीं कई स्कूल ऐसे भी हैं जो 35 प्रतिशत का आंकड़ा भी पार नहीं कर पाए हैं। बोर्ड ने ऐसे 100 सरकारी स्कूलों की सूची शिक्षा निदेशालय को भेज दी है। ताकि इन पर कार्रवाई की जा सकें  HARYANA NEWS

पढाई कम राजनीति ज्यादा: सरकारी स्कूल आजकल राजनीति के अखाडे बने हुए है। अभिभावकोंं का कहना है जिस स्कूल में एक भी विद्यार्थी पास नहीं हुआ उस स्कूल स्टाफ पर कडी कार्रवाई होनी चाहिए।मुफ्त में मोटी सेलरी ले रहे टीचरो पर जुर्माना लगाना ताकि वे पढाई पर फोकस कर सके।HARYANA NEWS

Advertisement

ये भी पढ़ें:महेंद्रगढ़: स्कूटी पर कर रहा था नशा सप्लाई, जानिए कैसे चढ़ा हत्थे ?

बडा खुलासा: हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड की ओर से 100 ऐसे स्कूलों की सूची तैयार की गई है, जिनका प्रदर्शन बेहद खराब रहा है। इन स्कूलों की लिस्ट को शिक्षा निदेशालय को भेजी गई । अब इन स्कूलों के शिक्षकों और प्रबंधन पर कार्रवाई की तलवार लटक रही है।

अध्यापकों की राजनीति बच्चो पर भारी: हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड अध्यक्ष डॉ पवन शर्मा ने बताया कि शिक्षा बोर्ड की ओर से निदेशालय को भेजी गई सूची में प्रदेश के 18 स्कूल ऐसे हैं, जिनका रिजल्ट जीरो यानि एक बी स्टूडेंट पास नहीं हुआ है।HARYANA NEWS

ये भी पढ़ें:राजस्थान से हरियाणा में अफीम लेकर आ रहे तस्कर चढ़े हत्थे ?

Best24News
About the Author Best24News

Best24News के संस्थापक (Founder) हैं और पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता क्षेत्र में सक्रिय रूप से कार्य कर रहे हैं। प्रतिष्ठित समाचार पत्रों के साथ काम करते हुए सामाजिक, प्रशासनिक और जमीनी स्तर की खबरों को प्रमुखता से कवर किया है। Best24News के माध्यम से ताजा और विश्वसनीय खबरें पाठकों तक पहुंचा रहे हैं। View all posts by Best24News →

संबंधित खबरें

WhatsApp