शुक्रवार, 6 नवम्बर 2026

Haryana News: हरियाणा रोडवेज बस चालक को कडे निर्देश, बिना बेल्ट बस चलाई तो लगेगा जुर्माना

Written by: सुनील चौहान

Published:

Haryana News: हरियाणा सरकार ने रोडवेज बसों को चलाने वाले ड्राइवरों के लिए सीट बेल्ट पहनना अनिवार्य कर दिया है। परिवहन विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव द्वारा जारी आदेश के मुताबिक, अब…


Haryana News: हरियाणा रोडवेज बस चालक के लिए जरूरी खबर, नियम तोड़ने पर लगेगा जुर्माना
Haryana News: हरियाणा रोडवेज बस चालक के लिए जरूरी खबर, नियम तोड़ने पर लगेगा जुर्माना
Google News Follow us on Google

Haryana News: हरियाणा सरकार ने रोडवेज बसों को चलाने वाले ड्राइवरों के लिए सीट बेल्ट पहनना अनिवार्य कर दिया है। परिवहन विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव द्वारा जारी आदेश के मुताबिक, अब कोई भी रोडवेज चालक सीट बेल्ट के बिना बस नहीं चला सकेगा। नियम तोड़ने पर ड्राइवर को 1,000 रुपये का जुर्माना देना होगा। Haryana News

Advertisement

 

साथ ही, बसों में सीट बेल्ट की उपलब्धता सुनिश्चित करना वर्कशॉप मैनेजर की जिम्मेदारी होगी।
सरकार का मानना है कि यह कदम सड़क हादसों में जान-माल के नुकसान को कम करने के लिए बेहद जरूरी है। आदेश में साफ किया गया है कि यह नियम यात्रियों और चालकों दोनों की सुरक्षा के लिए लागू है। Haryana News

Advertisement

ये भी पढ़ें:महेंद्रगढ़: स्कूटी पर कर रहा था नशा सप्लाई, जानिए कैसे चढ़ा हत्थे ?

 

ड्राइवर पर जुर्माना: यदि बस चलाते समय ड्राइवर ने सीट बेल्ट नहीं पहनी, तो उसे 1,000 रुपये का ट्रैफिक जुर्माना देना होगा। इसके साथ विभागीय अनुशासनात्मक कार्रवाई भी की जाएगी।

ये भी पढ़ें:राजस्थान से हरियाणा में अफीम लेकर आ रहे तस्कर चढ़े हत्थे ?

 

मैनेजर की जिम्मेदारी: यदि बस में सीट बेल्ट की सुविधा ही उपलब्ध नहीं है, तो ड्राइवर जिम्मेदार नहीं होगा। ऐसी स्थिति में जुर्माने की राशि वर्कशॉप मैनेजर को भरनी होगी।

वर्कशॉप में सुरक्षा उपाय: हाल ही जारी आदेश के बाद हरियाणा के सभी डिपो की वर्कशॉप में बसों में सीट बेल्ट लगाने का काम युद्ध स्तर पर शुरू हो गया है। अधिकारियों को निर्देश दिए गए हैं कि सड़क पर उतरने वाली हर बस सुरक्षा मानकों पर पूरी तरह खरी उतरे।

ये भी पढ़ें:रेवाड़ी: नेशनल शूटिंग चैंपियनशिप में पीयूष का चयन

बसों के बेड़े में विस्तार: हरियाणा रोडवेज के पास वर्तमान में लगभग 4,000-4,500 बसें हैं, जो 24 डिपो के माध्यम से राज्य और पड़ोसी राज्यों में चलती हैं। सरकार की योजना है कि जल्द ही इन बसों की संख्या बढ़ाकर 5,300 तक की जाए। सभी डिपो को निर्देश दिए गए हैं कि पुरानी और नई सभी बसों में सीट बेल्ट की उपलब्धता तुरंत सुनिश्चित की जाए। Haryana News

 

सुनील चौहान
About the Author सुनील चौहान

सुनील चौहान Best24News के संस्थापक एवं वरिष्ठ संपादक हैं। उन्हें रेवाड़ी, धारूहेड़ा और हरियाणा की स्थानीय पत्रकारिता का लगभग 10 वर्षों का अनुभव है। वे पहले दैनिक जागरण, राजस्थान पत्रिका, हरिभूमि और अमर उजाला जैसे समाचार संस्थानों से जुड़े रहे हैं। वे राजनीति, अपराध, प्रशासन, शिक्षा, रोजगार और स्थानीय जनसमस्याओं से जुड़ी खबरों के संपादन एवं प्रकाशन का कार्य करते हैं। उनका उद्देश्य पाठकों तक तथ्यात्मक, निष्पक्ष और विश्वसनीय समाचार पहुंचाना है। View all posts by सुनील चौहान →

संबंधित खबरें

WhatsApp