गुरूवार, 5 नवम्बर 2026

Haryana News: हरियाणा में एलोपैथिक दवा निर्माताओं पर सख्ती, सरकार ने जारी की सॉल्वेंट सतर्कता एडवाइजरी

Written by: Best24News

Published:

Haryana News: हरियाणा की स्वास्थ्य मंत्री आरती सिंह राव ने बताया कि राज्य सरकार ने सभी एलोपैथिक दवा निर्माताओं को रिस्की सॉल्वेंट्स को लेकर सख्त एडवाइजरी जारी की है। जांच में मानक…


Haryana News: हरियाणा में एलोपैथिक दवा निर्माताओं पर सख्ती, सरकार ने जारी की सॉल्वेंट सतर्कता एडवाइजरी
Haryana News: हरियाणा में एलोपैथिक दवा निर्माताओं पर सख्ती, सरकार ने जारी की सॉल्वेंट सतर्कता एडवाइजरी
Google News Follow us on Google

Haryana News: हरियाणा की स्वास्थ्य मंत्री आरती सिंह राव ने बताया कि राज्य सरकार ने सभी एलोपैथिक दवा निर्माताओं को रिस्की सॉल्वेंट्स को लेकर सख्त एडवाइजरी जारी की है। जांच में मानक से कमी पाए जाने पर कई कंपनियों को नोटिस दिए गए हैं। सरकार का कहना है कि दवाओं की गुणवत्ता पर कोई समझौता नहीं किया जाएगा।

Advertisement

स्वास्थ्य मंत्री आरती सिंह राव ने चंडीगढ़ से वर्चुअल मीटिंग में केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जे.पी. नड्डा को हरियाणा सरकार की स्वास्थ्य योजनाओं और निगरानी तंत्र की जानकारी दी। इस दौरान केंद्रीय मंत्री ने राज्य सरकार की पहल की सराहना की और कहा कि हरियाणा स्वास्थ्य सुरक्षा के क्षेत्र में अन्य राज्यों के लिए उदाहरण बन रहा है।

बैठक में स्वास्थ्य विभाग के सचिव डॉ. आर.एस. ढिल्लो, फूड एंड ड्रग एडमिनिस्ट्रेशन विभाग के आयुक्त डॉ. मनोज कुमार, स्टेट ड्रग कंट्रोलर ललित कुमार गोयल और असिस्टेंट स्टेट ड्रग कंट्रोलर राकेश दहिया भी मौजूद रहे। सभी अधिकारियों ने राज्य में दवाओं की जांच और नियंत्रण से जुड़ी प्रगति रिपोर्ट प्रस्तुत की।

Advertisement

ये भी पढ़ें:महेंद्रगढ़: स्कूटी पर कर रहा था नशा सप्लाई, जानिए कैसे चढ़ा हत्थे ?

मंत्री ने बताया कि प्रदेश में एलोपैथिक दवा निर्माताओं को प्रोपीलीन ग्लाइकोल, ग्लाइकोल और ग्लिसरीन जैसे सॉल्वेंट्स की खरीद, भंडारण और उपयोग में विशेष सतर्कता बरतने के निर्देश दिए गए हैं। अब तक 37 निरीक्षण पूरे किए जा चुके हैं और 54 नमूने प्रयोगशाला परीक्षण के लिए भेजे गए हैं।

आरती सिंह राव ने कहा कि राज्य सरकार की प्राथमिकता जनता को सुरक्षित और मानक के अनुरूप दवाएं उपलब्ध कराना है। किसी भी कंपनी द्वारा लापरवाही पाए जाने पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी। आने वाले समय में दवा निर्माण इकाइयों की जांच और भी सख्त की जाएगी।

ये भी पढ़ें:राजस्थान से हरियाणा में अफीम लेकर आ रहे तस्कर चढ़े हत्थे ?

Best24News
About the Author Best24News

Best24News के संस्थापक (Founder) हैं और पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता क्षेत्र में सक्रिय रूप से कार्य कर रहे हैं। प्रतिष्ठित समाचार पत्रों के साथ काम करते हुए सामाजिक, प्रशासनिक और जमीनी स्तर की खबरों को प्रमुखता से कवर किया है। Best24News के माध्यम से ताजा और विश्वसनीय खबरें पाठकों तक पहुंचा रहे हैं। View all posts by Best24News →

संबंधित खबरें

WhatsApp