मौसमदिल्लीबिहार विधानसभा चुनाव 2025CET 2025राजस्थानमनोरंजनराशिफलबिजनेसऑटो मोबाइलरेवाड़ीआध्यात्मिकअन्य

Haryana News: गुरुग्राम में SPR रोड बनेगा एलिवेटेड, ट्रैफिक जाम से जल्द मिलेगी राहत

On: December 1, 2025 5:01 PM
Follow Us:
Haryana News: गुरुग्राम में SPR रोड बनेगा एलिवेटेड, ट्रैफिक जाम से जल्द मिलेगी राहत

Haryana News: गुरुग्राम के वाहन चालकों के लिए बड़ी खुशखबरी आई है। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली और NCR क्षेत्र में ट्रैफिक संचालन को बेहतर बनाने के लिए सदर्न पेरिफेरल रोड (SPR) को एलिवेटेड बनाने का फैसला लिया गया है। इस परियोजना पर मार्च 2026 से काम शुरू होगा। एलिवेटेड बनने के बाद साईबर सिटी के लोगों को ट्रैफिक जाम से निजात मिलेगी और प्रदूषण स्तर में भी कमी आएगी।

SPR रोड का एलिवेटेड बनने से मिलेगा फायदा

उद्योग एवं वाणिज्य मंत्री राव नरबीर सिंह ने बताया कि 2027 तक SPR को पूरी तरह से एलिवेटेड बनाया जाएगा। इसके पूरा होने के बाद दिल्ली-जयपुर हाइवे (NH-48) से वाहन कुछ ही मिनटों में गांव घाटा के पास गुरुग्राम-फरीदाबाद रोड पर पहुंच जाएंगे। इससे शहर में ट्रैफिक संचालन काफी सुगम होगा और जाम की समस्या कम होगी।

भारी वाहनों के दबाव को कम करने की योजना

मंत्री ने कहा कि फिलहाल इस रास्ते पर भारी वाहनों का दबाव ज्यादा है क्योंकि कई बड़े वाहन इस रोड से गुजरते हैं। इसलिए SPR को एलिवेटेड बनाने का निर्णय लिया गया है। वे इस प्रोजेक्ट पर लगातार नजर बनाए हुए हैं ताकि इसे जल्द से जल्द पूरा किया जा सके और जनता को राहत मिल सके।

यह भी पढ़ें  Neeraj Chopra: नीरज चोपड़ा ने रच दिया इतिहास, जीता एक और गोल्ड मेडल

अरावली में जंगल सफारी पार्क से बढ़ेगी साईबर सिटी की पहचान

राव नरबीर सिंह ने अरावली क्षेत्र में विकसित किए जाने वाले जंगल सफारी पार्क के बारे में भी जानकारी दी। उन्होंने कहा कि यह पार्क साईबर सिटी की पूरी दुनिया में पहचान को और मजबूत करेगा और पर्यटकों को आकर्षित करेगा।

जनता से सहयोग की अपील

कैबिनेट मंत्री ने लोगों से अपील की कि वे किसी भी समस्या से अवगत कराएं ताकि सरकार उन पर काम कर सके। उन्होंने गुरुग्राम दौरे के दौरान सुशांत लोक-2 और 3 में पार्कों के सौंदर्यीकरण कार्य का शुभारंभ भी किया।

Best24News

ताज़ा हिंदी खबरों का विश्वसनीय स्रोत — Best24News पर पढ़ें राष्ट्रीय, अंतर्राष्ट्रीय, राजनीति, खेल, मनोरंजन, व्यवसाय, शिक्षा और टेक्नोलॉजी से जुड़ी हर जरूरी अपडेट। हम देते हैं तेज़, सटीक और निष्पक्ष खबरें, वह भी सरल और स्पष्ट भाषा में, ताकि आप हमेशा अपडेटेड रहें।

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now