गुरूवार, 5 नवम्बर 2026

Pakistani Spy Arrested: हरियाणा के रेवाड़ी का विशाल यादव पाकिस्तान के लिए जासूसी के आरोप में गिरफ्तार, नौसेना भवन में था क्लर्क

Written by: सुनील चौहान

Published:

Haryana News: राजस्थान पुलिस की खुफिया शाखा को एक बडी सफलता मिली है। हरियाणा के जिला रेवाड़ी के बावल उपमंडल के गांव पुंसिका निवासी विशाल यादव को राजस्थान पुलिस की खुफिया शाखा…


Haryana News: राजस्थान पुलिस की खुफिया शाखा को एक बडी सफलता मिली है। हरियाणा के जिला रेवाड़ी के बावल उपमंडल के गांव पुंसिका निवासी विशाल यादव को राजस्थान पुलिस की खुफिया शाखा ने देशद्रोह और जासूसी के गंभीर आरोप में गिरफ्तार किया है।Pakistani Spy Arrested

Advertisement

बता दें कि रेवाड़ी का विशाल यादव भारतीय नौसेना के नौसेना भवन, नई दिल्ली में बतौर क्लर्क तैनात था। उस पर पाकिस्तान की खुफिया एजेंसियों को गोपनीय सूचनाएं लीक करने का आरोप है। राजस्थान पुलिस ने उसे शासकीय गुप्त बात अधिनियम 1923 के तहत गिरफ्तार किया है।Haryana News

सूत्रों के अनुसार, राजस्थान पुलिस ऑपरेशन ‘सिंदूर’ के तहत पाकिस्तान की खुफिया एजेंसियों की गतिविधियों पर नजर रख रही थी। इसी दौरान विशाल यादव की संदिग्ध गतिविधियां सामने आईं। जांच में खुलासा हुआ है कि वह सोशल मीडिया के माध्यम से ‘प्रिया शर्मा’ नाम की एक महिला (जिसका नाम फर्जी बताया जा रहा है) के संपर्क में था।Haryana News

Advertisement

ये भी पढ़ें:महेंद्रगढ़: स्कूटी पर कर रहा था नशा सप्लाई, जानिए कैसे चढ़ा हत्थे ?

 

Pakistani Spy: जासूसी के आरोप में रेवाडी का युवक काबू, 'ऑपरेशन सिंदूर' के दौरान पाकिस्तान को दी थी संवेदनशील जानकारी
Pakistani Spy: जासूसी के आरोप में रेवाडी का युवक काबू, ‘ऑपरेशन सिंदूर’ के दौरान पाकिस्तान को दी थी संवेदनशील जानकारी

जो पाकिस्तानी एजेंसी की ओर से ऑपरेट की जा रही थी। दोनों के बीच की गई चैटिंग से स्पष्ट हुआ कि विशाल गोपनीय दस्तावेज और सैन्य जानकारी साझा कर रहा था।Pakistani Spy Arrested

ये भी पढ़ें:राजस्थान से हरियाणा में अफीम लेकर आ रहे तस्कर चढ़े हत्थे ?

विशाल यादव रेवाड़ी शहर के उत्तम नगर में अपनी पत्नी, दो बच्चों और मां के साथ रहता था। उसके पिता हरियाणा पुलिस में थे, जिनकी सड़क हादसे में मौत हो चुकी है। विशाल का पकड़ा जाना सुरक्षा एजेंसियों के लिए बड़ा अलर्ट है, क्योंकि वह सेना के एक महत्वपूर्ण प्रतिष्ठान में पदस्थ था और संवेदनशील सूचनाओं तक उसकी पहुंच थी।

फिलहाल राजस्थान पुलिस और खुफिया एजेंसियां मामले की गहराई से जांच कर रही हैं। इस गिरफ्तारी के बाद देश की सुरक्षा एजेंसियां सोशल मीडिया पर चल रही संदिग्ध गतिविधियों को लेकर और सतर्क हो गई हैं। मामले से जुड़े और खुलासे होने की संभावना है।

सुनील चौहान
About the Author सुनील चौहान

सुनील चौहान Best24News के संस्थापक एवं वरिष्ठ संपादक हैं। उन्हें रेवाड़ी, धारूहेड़ा और हरियाणा की स्थानीय पत्रकारिता का लगभग 10 वर्षों का अनुभव है। वे पहले दैनिक जागरण, राजस्थान पत्रिका, हरिभूमि और अमर उजाला जैसे समाचार संस्थानों से जुड़े रहे हैं। वे राजनीति, अपराध, प्रशासन, शिक्षा, रोजगार और स्थानीय जनसमस्याओं से जुड़ी खबरों के संपादन एवं प्रकाशन का कार्य करते हैं। उनका उद्देश्य पाठकों तक तथ्यात्मक, निष्पक्ष और विश्वसनीय समाचार पहुंचाना है। View all posts by सुनील चौहान →

संबंधित खबरें

WhatsApp