रविवार, 11 अक्टूबर 2026

Haryana News: रेवाड़ी पुलिस को मिली बडी सफलता: पांच साल से फरार लूट का आरोपी लिया रिमांड पर

Written by: Best24News

Published:

Haryana News: रेवाड़ी के थाना धारूहेड़ा सेक्टर छह पुलिस ने करीब पांच पहले हुई लूट के मामले में एक बडी सफलता मिली है। टीम ने ट्रक के परिचालक को बंधक बनाकर ट्रक…


Haryana News: रेवाड़ी के थाना धारूहेड़ा सेक्टर छह पुलिस ने करीब पांच पहले हुई लूट के मामले में एक बडी सफलता मिली है। टीम ने ट्रक के परिचालक को बंधक बनाकर ट्रक व मोबाइल लूटने की वारदात में शामिल एक और आरोपी को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार किए गए आरोपित की पहचान जिला फरीदाबाद के नंगला इन्कलेव निवासी प्रेम के रूप में हुई है। जबकि इस मामले में चार आरोपियों को पहले ही गिरफ्तार कर चुकी है।

Advertisement

5 साल पुरानी है वारदात: सेक्टर छह पुलिस ने बताया कि जिला भिवानी के गांव कैरू निवासी सतीश ने बताया था कि 8 जुलाई 2019 की रात को अपने ट्रक को धारूहेडा सोहना रोड पर शर्मा फर्नीचर के नजदीक खडा कर ट्रक में अपने हेल्पर नवनीश को छोड कर किसी ट्रांसपोर्ट कंपनी में चला गया था। सुबह उसका हेल्पर नवनीश उसके पास आया। Haryana News

उसने बताया कि एक ईको गाडी में पांच लोग सवार होकर आए और उसे बंधक बनाकर ईको गाडी में डाल लिया। आरोपियों ने उसका मोबाइल व ट्रक की चाबी छीन ली और ट्रक को लेकर फरार हो गए। उसके बाद आरोपी उसे सोहना घाटी के पास हाथ पैर बांधकर डाल गए।

Advertisement

ये भी पढ़ें:अंतरमहाविद्यालय खो-खो प्रतियोगिता में यदुवंशी डिग्री कॉलेज, नारनौल की टीम उपविजेता

पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ थाना सेक्टर-6 धारूहेड़ा में विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज करके आरोपित पवन, जोगिन्द्र, लेखराम व देवेन्द्र उर्फ भूरा को पहले ही गिरफ्तार कर लिया था। इस मामले मास्टर मांइड आरोपित जिला फरीदाबाद के नंगला इन्कलेव निवासी प्रेम को काबू करके पूछताछ के लिए दो दिन के पुलिस रिमांड पर लिया है। Haryana News

ये भी पढ़ें:हरियाणा में कैदियों को बडा तोहफा, जेल में शिकायत दर्ज करवाने का दिया अधिकार

Best24News
About the Author Best24News

Best24News के संस्थापक (Founder) हैं और पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता क्षेत्र में सक्रिय रूप से कार्य कर रहे हैं। प्रतिष्ठित समाचार पत्रों के साथ काम करते हुए सामाजिक, प्रशासनिक और जमीनी स्तर की खबरों को प्रमुखता से कवर किया है। Best24News के माध्यम से ताजा और विश्वसनीय खबरें पाठकों तक पहुंचा रहे हैं। View all posts by Best24News →

Related News

WhatsApp