शुक्रवार, 6 नवम्बर 2026

Haryana News: HSSC में दो बड़े सदस्यों के इस्तीफे से मचा हलचल, जल्द होगी नई नियुक्ति प्रक्रिया

Written by: Best24News

Published:

Haryana News: हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग (HSSC) के दो सदस्यों ने इस्तीफा दे दिया है। ये दोनों सदस्य हैं – साधुराम जाखड़ और सुभाष चंद्र। दोनों की नियुक्ति पिछले साल 25 जून…


Haryana News: HSSC में दो बड़े सदस्यों के इस्तीफे से मचा हलचल, जल्द होगी नई नियुक्ति प्रक्रिया
Haryana News: HSSC में दो बड़े सदस्यों के इस्तीफे से मचा हलचल, जल्द होगी नई नियुक्ति प्रक्रिया
Google News Follow us on Google

Haryana News: हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग (HSSC) के दो सदस्यों ने इस्तीफा दे दिया है। ये दोनों सदस्य हैं – साधुराम जाखड़ और सुभाष चंद्र। दोनों की नियुक्ति पिछले साल 25 जून को हुई थी और तीन साल के लिए यह पद संभाला था। लेकिन अभी उनका डेढ़ साल से अधिक कार्यकाल बाकी था।

Advertisement

दोनों ने इस्तीफे का कारण अपने निजी कारण बताए हैं। हालांकि, असल वजह कुछ अलग ही बताई जा रही है। कहा जा रहा है कि दोनों की सामाजिक और राजनीतिक गतिविधियों में बढ़ती भागीदारी के चलते यह कदम उठाया गया है। आयोग की हाई कमान ने भी चेतावनी दी थी कि कर्मचारी चयन आयोग एक संवैधानिक संस्था है और उसके सदस्यों को ऐसी राजनीतिक गतिविधियों से दूर रहना चाहिए।

इस्तीफा लगभग 15-20 दिन पहले दिया गया था, लेकिन इसे अभी हाल ही में स्वीकृति मिली है। दोनों के इस्तीफे मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के पास भेजे गए थे।

Advertisement

ये भी पढ़ें:महेंद्रगढ़: स्कूटी पर कर रहा था नशा सप्लाई, जानिए कैसे चढ़ा हत्थे ?

अब दोनों के इस्तीफे के बाद आयोग में केवल एक चेयरमैन और चार सदस्य ही बचे हैं। इसलिए जल्द ही दो नए सदस्यों की नियुक्ति प्रक्रिया शुरू हो सकती है। इसके लिए राजनीतिक स्तर पर लॉबिंग भी शुरू हो गई है।

साधुराम जाखड़ को अब आयोग में फिर से कोई जिम्मेदारी मिल सकती है, जबकि सुभाष चंद्र पहले रतिया के शिक्षक थे और वह डेपुटेशन पर यहां आए थे। ऐसे में उनके फिर से ज्वॉइन करने की संभावना भी बनी हुई है।

ये भी पढ़ें:राजस्थान से हरियाणा में अफीम लेकर आ रहे तस्कर चढ़े हत्थे ?

कुल मिलाकर, यह इस्तीफा हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग के कामकाज पर असर डाल सकता है क्योंकि अभी आयोग में सदस्य संख्या कम हो गई है। नए सदस्यों की नियुक्ति जल्द से जल्द जरूरी हो गई है ताकि आयोग सुचारू रूप से काम कर सके।

Best24News
About the Author Best24News

Best24News के संस्थापक (Founder) हैं और पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता क्षेत्र में सक्रिय रूप से कार्य कर रहे हैं। प्रतिष्ठित समाचार पत्रों के साथ काम करते हुए सामाजिक, प्रशासनिक और जमीनी स्तर की खबरों को प्रमुखता से कवर किया है। Best24News के माध्यम से ताजा और विश्वसनीय खबरें पाठकों तक पहुंचा रहे हैं। View all posts by Best24News →

संबंधित खबरें

WhatsApp