गुरूवार, 5 नवम्बर 2026

Haryana News: हरियाणा में निजी स्कूलों के लिए राहत पैकेज, सैनी सरकार ने जल्द फैसले का किया संकेत

Written by: Best24News

Published:

Haryana News: हरियाणा सरकार निजी स्कूलों को बड़ी राहत देने की तैयारी कर रही है। राज्य सरकार अब स्कूल सोसाइटियों पर लगे जुर्मानों को माफ करने और अस्थायी स्कूलों को एक्सटेंशन लेटर…


Haryana News Relief package for private schools in Haryana Saini government hints at a decision soon
Haryana News Relief package for private schools in Haryana Saini government hints at a decision soon
Google News Follow us on Google

Haryana News: हरियाणा सरकार निजी स्कूलों को बड़ी राहत देने की तैयारी कर रही है। राज्य सरकार अब स्कूल सोसाइटियों पर लगे जुर्मानों को माफ करने और अस्थायी स्कूलों को एक्सटेंशन लेटर जारी करने पर गंभीरता से विचार कर रही है। मुख्यमंत्री नायब सैनी ने इस संबंध में अधिकारियों को जरूरी कदम उठाने के निर्देश दिए हैं।

Advertisement

हाल ही में निजी स्कूल संघ का प्रतिनिधिमंडल मुख्यमंत्री आवास, चंडीगढ़ में सीएम सैनी से मिला। प्रतिनिधिमंडल ने 2808 निजी स्कूलों से जुड़ी समस्याओं और मांगों का ज्ञापन सौंपा और जल्द समाधान की मांग की। संघ के प्रदेश सचिव प्रदीप पूनिया और संरक्षक महावीर यादव ने बताया कि प्रमुख मांगों में एमआईएस पोर्टल को दोबारा खोलने की अपील शामिल थी, ताकि स्कूलों की तकनीकी और प्रशासनिक समस्याएं दूर की जा सकें।

प्रतिनिधिमंडल ने चिराग योजना, 134-A और आरटीई के तहत मिलने वाली राशि समय पर जारी करने की भी मांग की। इसके अलावा स्कूल बसों पर टैक्स खत्म करने, बसों की आयु सीमा बढ़ाने, स्कूलों में सोलर पैनल लगाने पर सब्सिडी देने और बिजली बिल को एनडीएस की बजाय डीएस कैटेगरी में लाने की अपील की गई। साथ ही, महापुरुषों की जयंती पर अवकाश देने या न देने का अधिकार स्कूलों को देने की मांग भी शामिल थी।

Advertisement

ये भी पढ़ें:महेंद्रगढ़: स्कूटी पर कर रहा था नशा सप्लाई, जानिए कैसे चढ़ा हत्थे ?

मुख्यमंत्री ने जताई सहानुभूति

मुख्यमंत्री नायब सैनी ने प्रतिनिधिमंडल की बातों को गंभीरता से सुना और भरोसा दिलाया कि राज्य सरकार शिक्षा क्षेत्र के सुधार और निजी स्कूलों के हितों के प्रति संवेदनशील है। उन्होंने कहा कि स्कूलों पर लगे जुर्मानों की माफी और अस्थायी स्कूलों को विस्तार पत्र जारी करने का निर्णय शीघ्र लिया जाएगा। इसके साथ ही अन्य लंबित मांगों पर भी रिपोर्ट तैयार कर जल्द निर्णय लिया जाएगा।

निजी स्कूलों के लिए राहत का संदेश

इस कदम से हरियाणा के निजी स्कूलों को प्रशासनिक और वित्तीय राहत मिलेगी। स्कूल संचालक अब अपने संचालन में आसानी महसूस करेंगे और बच्चों की शिक्षा पर ध्यान केंद्रित कर सकेंगे। यह पहल राज्य सरकार की शिक्षा क्षेत्र में संवेदनशीलता और सुधार की प्रतिबद्धता को दर्शाती है।

ये भी पढ़ें:राजस्थान से हरियाणा में अफीम लेकर आ रहे तस्कर चढ़े हत्थे ?

Best24News
About the Author Best24News

Best24News के संस्थापक (Founder) हैं और पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता क्षेत्र में सक्रिय रूप से कार्य कर रहे हैं। प्रतिष्ठित समाचार पत्रों के साथ काम करते हुए सामाजिक, प्रशासनिक और जमीनी स्तर की खबरों को प्रमुखता से कवर किया है। Best24News के माध्यम से ताजा और विश्वसनीय खबरें पाठकों तक पहुंचा रहे हैं। View all posts by Best24News →

संबंधित खबरें

WhatsApp