गुरूवार, 5 नवम्बर 2026

Haryana News: सोनीपत में जलभराव से निजात, सड़कों पर नया ड्रेन प्रोजेक्ट शुरू, सोनीपतवासियों को बारिश में जलभराव से मिलेगी राहत

Written by: Best24News

Published:

Haryana News: हरियाणा के सोनीपत शहर के सेक्टर-15 में कई सालों से जलभराव की समस्या बनी हुई थी. अब इसे खत्म करने के लिए सरकार ने नई स्टार्म वाटर लाइन परियोजना शुरू…


Haryana News: सोनीपत में जलभराव से निजात, सड़कों पर नया ड्रेन प्रोजेक्ट शुरू, सोनीपतवासियों को बारिश में जलभराव से मिलेगी राहत
Haryana News: सोनीपत में जलभराव से निजात, सड़कों पर नया ड्रेन प्रोजेक्ट शुरू, सोनीपतवासियों को बारिश में जलभराव से मिलेगी राहत
Google News Follow us on Google

Haryana News: हरियाणा के सोनीपत शहर के सेक्टर-15 में कई सालों से जलभराव की समस्या बनी हुई थी. अब इसे खत्म करने के लिए सरकार ने नई स्टार्म वाटर लाइन परियोजना शुरू की है. सोनीपत विधानसभा क्षेत्र के बीजेपी विधायक निखिल और मेयर राजीव जैन ने इस परियोजना का शुभारंभ किया. नई लाइन सेक्टर-15 चौक हाउसिंग बोर्ड क्षेत्र से ड्रेन नंबर-6 तक बिछाई जाएगी. इसका काम लगभग 4.25 करोड़ रुपये की लागत से पूरा होगा.

Advertisement

परियोजना का विस्तार

मेयर राजीव जैन ने बताया कि नगर निगम ने शहर के सभी जलभराव बिंदुओं को फोकस कर लिया है और उन पर लगातार काम चल रहा है. नई लाइन सेक्टर-14/15 डिवाइडिंग रोड से लेकर दिल्ली रोड पर ड्रेन नंबर-6 तक जाएगी. यह लाइन ओसराम चौक और सिविल अस्पताल के आगे से होती हुई ड्रेन नंबर-6 में जुड़ेगी.

लोगों को सीधे लाभ मिलेगा

विधायक निखिल ने कहा कि जब वे मेयर थे, तब सेक्टर-15 की मुख्य मार्केट में भी स्टार्म वाटर लाइन डाली गई थी, लेकिन उसका कनेक्शन ड्रेन नंबर-6 से नहीं हो पाया था. अब डीएवी स्कूल वाली सड़क की पुरानी लाइन को नई लाइन से जोड़कर सीधे ड्रेन नंबर-6 तक पानी की निकासी सुनिश्चित की जाएगी.

Advertisement

ये भी पढ़ें:महेंद्रगढ़: स्कूटी पर कर रहा था नशा सप्लाई, जानिए कैसे चढ़ा हत्थे ?

मेयर ने निर्माण एजेंसी को निर्देश दिए कि कार्य पूरी निष्ठा और समय पर पूरा किया जाए. उन्होंने कहा कि वर्षा के पानी की निकासी और सीवरेज ओवरफ्लो की समस्या को जड़ से खत्म करने के लिए लगातार काम किया जा रहा है.

शहर के लोगों को सालों पुरानी इस जलभराव की समस्या से बहुत जल्द राहत मिलने वाली है. नई स्टार्म वाटर लाइन परियोजना से गंदे पानी का निकासी सुगम होगी और क्षेत्रवासियों को साफ-सुथरा वातावरण मिलेगा.

ये भी पढ़ें:राजस्थान से हरियाणा में अफीम लेकर आ रहे तस्कर चढ़े हत्थे ?

Best24News
About the Author Best24News

Best24News के संस्थापक (Founder) हैं और पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता क्षेत्र में सक्रिय रूप से कार्य कर रहे हैं। प्रतिष्ठित समाचार पत्रों के साथ काम करते हुए सामाजिक, प्रशासनिक और जमीनी स्तर की खबरों को प्रमुखता से कवर किया है। Best24News के माध्यम से ताजा और विश्वसनीय खबरें पाठकों तक पहुंचा रहे हैं। View all posts by Best24News →

संबंधित खबरें

WhatsApp