गुरूवार, 5 नवम्बर 2026

Haryana News: हरियाणा कॉलेजों में सेमिनार वर्कशॉप के रेट तय, अब नई चलेगी मनमानी

Written by: Best24News

Published:

Haryana News: हरियाणा के कॉलेजों में सेमिनार, वर्कशॉप और कॉन्फ्रेंस के आयोजन में खाने-पीने और अन्य खर्चों के रेट तय कर दिए गए हैं। अब कॉलेज प्रबंधन अपनी मनमर्जी से खर्च नहीं…


Haryana News Rates for seminar workshops in Haryana colleges fixed students and teachers got relief know the complete rules
Haryana News Rates for seminar workshops in Haryana colleges fixed students and teachers got relief know the complete rules
Google News Follow us on Google

Haryana News: हरियाणा के कॉलेजों में सेमिनार, वर्कशॉप और कॉन्फ्रेंस के आयोजन में खाने-पीने और अन्य खर्चों के रेट तय कर दिए गए हैं। अब कॉलेज प्रबंधन अपनी मनमर्जी से खर्च नहीं कर सकेगा। यह SOP उच्च शिक्षा निदेशालय (DHE) द्वारा जारी की गई है और तत्काल प्रभाव से लागू हो गई है।

Advertisement

संसाधन व्यक्तियों का मानदेय

  1. विशेषज्ञ/संसाधन व्यक्ति को अधिकतम ₹2000 प्रति घंटा मानदेय मिलेगा।

  2. एक दिन में दो से अधिक लेक्चर किसी व्यक्ति को नहीं दिए जाएंगे।

    Advertisement

    ये भी पढ़ें:महेंद्रगढ़: स्कूटी पर कर रहा था नशा सप्लाई, जानिए कैसे चढ़ा हत्थे ?

  3. TA/DA सरकारी मानदंडों के अनुसार दिया जाएगा, अन्य प्रतिभागियों को कोई भत्ता नहीं मिलेगा।

भोजन और आवास पर खर्च

  1. भोजन: प्रति व्यक्ति ₹200 प्रति दिन। एक दिवसीय सेमिनार में केवल दोपहर का भोजन।

    ये भी पढ़ें:राजस्थान से हरियाणा में अफीम लेकर आ रहे तस्कर चढ़े हत्थे ?

  2. चाय/नाश्ता: प्रति व्यक्ति ₹40 प्रति दिन।

  3. बोर्डिंग और लॉजिंग: बाहर से आने वाले विशेषज्ञों के लिए अधिकतम ₹1000 प्रति व्यक्ति प्रति दिन।

पंजीकरण और विविध खर्च

  1. पंजीकरण शुल्क: ₹500 से अधिक नहीं।

    ये भी पढ़ें:रेवाड़ी: नेशनल शूटिंग चैंपियनशिप में पीयूष का चयन

  2. शुल्क का संग्रहण केवल ऑनलाइन माध्यम से।

  3. स्टेशनरी, अतिथि सत्कार और सामग्री छपाई जैसे विविध खर्चों की अधिकतम सीमा ₹15,000।

अंतर्राष्ट्रीय सेमिनार के लिए सहायता

कॉलेज अंतर्राष्ट्रीय सेमिनार के लिए ₹1,00,000 तक वित्तीय सहायता प्राप्त कर सकते हैं। यह राशि फंड की उपलब्धता के आधार पर बदल सकती है।

लाभ और उद्देश्य

उच्च शिक्षा निदेशालय के अनुसार, यह कदम वित्तीय पारदर्शिता बढ़ाएगा और सरकारी धन का सही उपयोग सुनिश्चित करेगा। नए नियमों से जवाबदेही और शैक्षणिक गुणवत्ता में सुधार की उम्मीद है।

Best24News
About the Author Best24News

Best24News के संस्थापक (Founder) हैं और पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता क्षेत्र में सक्रिय रूप से कार्य कर रहे हैं। प्रतिष्ठित समाचार पत्रों के साथ काम करते हुए सामाजिक, प्रशासनिक और जमीनी स्तर की खबरों को प्रमुखता से कवर किया है। Best24News के माध्यम से ताजा और विश्वसनीय खबरें पाठकों तक पहुंचा रहे हैं। View all posts by Best24News →

संबंधित खबरें

WhatsApp