Haryana News: निरंकारी समागम में आने वाले श्रद्धालुओं के लिए रेलवे की बड़ी राहत, भोड़वाल माजरी स्टेशन पर ट्रेनों का ठहराव

On: March 21, 2026 8:33 PM
Follow Us:
Haryana News: निरंकारी समागम में आने वाले श्रद्धालुओं के लिए रेलवे की बड़ी राहत, भोड़वाल माजरी स्टेशन पर ट्रेनों का ठहराव

Haryana News: यह खबर हरियाणा के पानीपत जिले के समालखा क्षेत्र में आयोजित होने वाले 78वें अंतरराष्ट्रीय निरंकारी समागम से जुड़ी है। समागम 31 अक्टूबर से 3 नवंबर तक चलेगा और इसमें देशभर से लाखों श्रद्धालु शामिल होंगे। इस अवसर पर लोगों की यात्रा को आसान बनाने के लिए उत्तर रेलवे ने भोड़वाल माजरी स्टेशन पर कई लंबी दूरी की ट्रेनों के अस्थाई ठहराव की अनुमति दी है।

अस्थाई ठहराव वाली ट्रेनें

ट्रेन नंबर 12057/58, दौलतपुर चौक-नई दिल्ली जन शताब्दी और 22709/10, अंब अंदौरा-हजूर साहिब नांदेड़ साप्ताहिक सुपर फास्ट एक्सप्रेस का 7 नवंबर तक भोड़वाल माजरी स्टेशन पर 2 मिनट के लिए अस्थाई ठहराव रहेगा। इससे श्रद्धालुओं को यात्रा में सुविधा होगी।

नई दिल्ली जन शताब्दी का समय

ट्रेन 12058, दौलतपुर चौक से नई दिल्ली के लिए रोजाना सुबह 4.10 बजे रवाना होती है। यह सुबह सवा 10 बजे भोड़वाल माजरी स्टेशन पर 2 मिनट रुकती है और आगे बढ़ती है। वापसी में ट्रेन 12057, नई दिल्ली से दोपहर 2.35 बजे रवाना होकर दोपहर 3.32 बजे भोड़वाल माजरी स्टेशन पर 2 मिनट ठहराव के बाद दौलतपुर चौक पहुंचती है।

साप्ताहिक सुपर फास्ट एक्सप्रेस का ठहराव

अंब अंदौरा से हजूर साहिब नांदेड़ के लिए ट्रेन नंबर 22710, हर वीरवार (30 अक्टूबर और 6 नवंबर) को दोपहर 3.50 बजे रवाना होगी। यह रात सवा 10 बजे भोड़वाल माजरी स्टेशन पर 2 मिनट रुककर अपने गंतव्य के लिए आगे बढ़ जाएगी।

ट्रेन नंबर 22709, हजूर साहिब नांदेड़ से अंब अंदौरा साप्ताहिक सुपर फास्ट एक्सप्रेस आगामी दो बुधवार 29 अक्टूबर और 5 नवंबर को सुबह 11.18 बजे भोड़वाल माजरी स्टेशन पहुंचेगी। ट्रेन 2 मिनट के ठहराव के बाद शाम 6.10 बजे अंब अंदौरा पहुँच जाएगी।

Best24News

Best24News के संस्थापक (Founder) हैं और पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता क्षेत्र में सक्रिय रूप से कार्य कर रहे हैं। प्रतिष्ठित समाचार पत्रों के साथ काम करते हुए सामाजिक, प्रशासनिक और जमीनी स्तर की खबरों को प्रमुखता से कवर किया है। Best24News के माध्यम से ताजा और विश्वसनीय खबरें पाठकों तक पहुंचा रहे हैं।

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now