शनिवार, 7 नवम्बर 2026

Haryana News: 2017 में नियुक्त PRT शिक्षकों को मिलेगा बडा तोहफा, निदेशालय ने जिलों को भेजे निर्देश

Written by: सुनील चौहान

Published:

चंडीगढ़। हरियाणा मौलिक शिक्षा निदेशालय ने प्रदेश के उन प्राथमिक शिक्षक (पीआरटी) पदाधिकारियों को एश्योर्ड कैरियर प्रोग्रेशन (एसीपी) का लाभ देने का मार्ग साफ कर दिया है, जिन्हें वर्ष 2017 में नियुक्त…


चंडीगढ़। हरियाणा मौलिक शिक्षा निदेशालय ने प्रदेश के उन प्राथमिक शिक्षक (पीआरटी) पदाधिकारियों को एश्योर्ड कैरियर प्रोग्रेशन (एसीपी) का लाभ देने का मार्ग साफ कर दिया है, जिन्हें वर्ष 2017 में नियुक्त किया गया था। निदेशालय की ओर से जारी पत्र में स्पष्ट किया गया है कि जिन शिक्षकों को न्यायालय के निर्देशों के बाद नेशनल लाभ प्रदान किया गया था, उनकी कार्यग्रहण तिथि मई 2017 मानी जाएगी। इसी आधार पर उन्हें एसीपी का लाभ उपलब्ध कराया जाएगा।Haryana News

Advertisement

निदेशालय ने भेज लेटर: निदेशालय के महानिदेशक की ओर से सभी जिला मौलिक शिक्षा अधिकारियों को भेजे गए पत्र में कहा गया है कि सर्वोच्च न्यायालय और उच्च न्यायालय के आदेशों के अनुपालन में इन शिक्षकों को लाभ प्रदान किया जाना सुनिश्चित किया जाए। अधिकारियों को निर्देश दिया गया है कि पात्र शिक्षकों की फाइलों की जांच कर समय पर एसीपी से जुड़ी औपचारिकताएं पूरी की जाएं, ताकि किसी प्रकार की देरी न हो।Haryana News

PRT  शिक्षकों को मिलेगी ये सुविधा: बता दे कि इस निर्णय से 2017 बैच के कई PRT  शिक्षकों को सीधी राहत मिलेगी, क्योंकि लंबे समय से वे एसीपी लाभ मिलने का इंतजार कर रहे थे। विभाग का कहना है कि सभी जिलों से अनुपालन रिपोर्ट मांगी गई है और जल्द ही प्रक्रिया को पूरा करने की दिशा में कार्रवाई तेज की जाएगी।

Advertisement

ये भी पढ़ें:महेंद्रगढ़: स्कूटी पर कर रहा था नशा सप्लाई, जानिए कैसे चढ़ा हत्थे ?

सुनील चौहान
About the Author सुनील चौहान

सुनील चौहान Best24News के संस्थापक एवं वरिष्ठ संपादक हैं। उन्हें रेवाड़ी, धारूहेड़ा और हरियाणा की स्थानीय पत्रकारिता का लगभग 10 वर्षों का अनुभव है। वे पहले दैनिक जागरण, राजस्थान पत्रिका, हरिभूमि और अमर उजाला जैसे समाचार संस्थानों से जुड़े रहे हैं। वे राजनीति, अपराध, प्रशासन, शिक्षा, रोजगार और स्थानीय जनसमस्याओं से जुड़ी खबरों के संपादन एवं प्रकाशन का कार्य करते हैं। उनका उद्देश्य पाठकों तक तथ्यात्मक, निष्पक्ष और विश्वसनीय समाचार पहुंचाना है। View all posts by सुनील चौहान →

संबंधित खबरें

WhatsApp