गुरूवार, 5 नवम्बर 2026

Haryana News: हरियाणा मंडियों में धान-कपास के दाम धड़ाम, किसानों की उम्मीदों पर फिरा पानी

Written by: Best24News

Published:

Haryana News: हरियाणा की अनाज मंडियों में इस समय किसानों के चेहरों पर मायूसी साफ झलक रही है। जींद की नई अनाज मंडी में धान, कपास और बाजरे के दामों में गिरावट…


Haryana News: हरियाणा की अनाज मंडियों में इस समय किसानों के चेहरों पर मायूसी साफ झलक रही है। जींद की नई अनाज मंडी में धान, कपास और बाजरे के दामों में गिरावट ने किसानों की उम्मीदों पर पानी फेर दिया है। खासकर बासमती धान की किस्म 1121 के दाम में अचानक आई गिरावट से मंडी की रौनक गायब हो गई।

Advertisement

मंडी में घटी रौनक और खरीददारों की कमी

सुबह-सुबह जब किसान अपने ट्रैक्टर-ट्रालियों में धान लेकर मंडी पहुंचे तो शुरुआती वक्त में खरीदारों की भीड़ दिखाई दी। लेकिन दोपहर तक हालत पूरी तरह बदल गई। खरीदारों ने हाथ खींच लिए और मंडी में सन्नाटा छा गया। किसान अपने धान के ढेर को बेचने के लिए इधर-उधर आढ़तियों के पास भटकते दिखे।

सुबह के ऊंचे भाव, दोपहर तक गिरावट

सुबह के समय 1121 धान के भाव 4100 रुपये प्रति क्विंटल और 1718 धान के भाव 3450 रुपये प्रति क्विंटल तक पहुंचे थे। मगर दोपहर तक भाव गिरकर क्रमशः 4050 और 3400 रुपये रह गए। इसके बाद तो 1121 धान के लिए कोई खरीदार ही नहीं मिला। खरीदारों का कहना था कि कंबाइन से कटाई के बाद धान की भारी मात्रा मंडी में आने से खरीद में देरी हो रही है।

Advertisement

ये भी पढ़ें:महेंद्रगढ़: स्कूटी पर कर रहा था नशा सप्लाई, जानिए कैसे चढ़ा हत्थे ?

कपास और बाजरे के भी बिगड़े भाव

धान के साथ-साथ कपास के भाव में भी गिरावट देखने को मिली। मंडी में कपास की कुछ ढेरियां 7000 से 7100 रुपये प्रति क्विंटल तक बिकीं, जबकि ज्यादातर ढेरियां 6300 से 6900 रुपये के बीच बिकीं। मंडी में सोमवार को करीब 300 क्विंटल कपास की आवक रही।

किसानों की चिंता बढ़ी

बाजरे के दाम भी 1901 रुपये प्रति क्विंटल और गेहूं के भाव 2471 रुपये प्रति क्विंटल के आसपास रहे। लगातार गिरते भावों से किसानों में चिंता का माहौल है। किसान अब उम्मीद लगाए बैठे हैं कि आने वाले दिनों में बाजार फिर से स्थिर होगा और उनके मेहनत के दाम उन्हें सही मिल पाएंगे।

ये भी पढ़ें:राजस्थान से हरियाणा में अफीम लेकर आ रहे तस्कर चढ़े हत्थे ?

Best24News
About the Author Best24News

Best24News के संस्थापक (Founder) हैं और पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता क्षेत्र में सक्रिय रूप से कार्य कर रहे हैं। प्रतिष्ठित समाचार पत्रों के साथ काम करते हुए सामाजिक, प्रशासनिक और जमीनी स्तर की खबरों को प्रमुखता से कवर किया है। Best24News के माध्यम से ताजा और विश्वसनीय खबरें पाठकों तक पहुंचा रहे हैं। View all posts by Best24News →

संबंधित खबरें

WhatsApp