गुरूवार, 5 नवम्बर 2026

Haryana News: हरियाणा में नया जिला बनने की तैयारी, जानिए कौन सा शहर बन सकता है प्रशासनिक केंद्र

Written by: Best24News

Published:

Haryana News: हरियाणा बहुत जल्द अपना 23वां जिला बनाने जा रहा है। इसके लिए तीन शहर सबसे मजबूत दावेदार माने जा रहे हैं। इनमें डबवाली, हांसी और गोहाना के नाम सबसे आगे…


Haryana News Preparations underway to form a new district in Haryana find out which city could become the administrative center
Haryana News Preparations underway to form a new district in Haryana find out which city could become the administrative center
Google News Follow us on Google

Haryana News: हरियाणा बहुत जल्द अपना 23वां जिला बनाने जा रहा है। इसके लिए तीन शहर सबसे मजबूत दावेदार माने जा रहे हैं। इनमें डबवाली, हांसी और गोहाना के नाम सबसे आगे हैं। सरकार की योजना है कि हरियाणा दिवस यानी 1 नवंबर के मौके पर नए जिले का ऐलान किया जाए। मुख्यमंत्री कार्यालय के एक अधिकारी ने बताया कि फिलहाल इन्हीं तीन शहरों में से किसी एक को जिला बनाया जा सकता है। बाकी प्रस्तावों पर जनगणना के बाद विचार किया जाएगा।

Advertisement

राज्य सरकार को कुल 10 शहरों से जिला बनाने के प्रस्ताव मिले हैं। इनमें हांसी, सफीदों, गोहाना, मानेसर, डबवाली, असंध, नारायणगढ़, बरवाला, पटौदी और पिहोवा शामिल हैं। गोहाना अभी सोनीपत जिले में आता है और अगर इसे जिला बनाया गया तो सोनीपत, जींद और रोहतक की सीमाओं में बदलाव करना पड़ेगा। हांसी फिलहाल हिसार जिले का हिस्सा है जबकि डबवाली सिरसा जिले में स्थित है और पंजाब बॉर्डर से सटा हुआ है।

नए जिले बनने के मानदंड

नया जिला बनाने के लिए सरकार ने कुछ जरूरी शर्तें तय की हैं। किसी क्षेत्र में कम से कम 125 से 200 गांव, चार लाख से ज्यादा आबादी और 80 हजार हेक्टेयर से अधिक जमीन होना जरूरी है। अब तक पुनर्गठन उपसमिति को कुल 73 प्रस्ताव मिले हैं जिनमें 10 नए जिले, 14 उपमंडल, 4 तहसील और 27 उपतहसील शामिल हैं। समिति की सिफारिशें जल्द ही मुख्यमंत्री नायब सैनी को अनुमोदन के लिए भेजी जाएंगी।

Advertisement

ये भी पढ़ें:महेंद्रगढ़: स्कूटी पर कर रहा था नशा सप्लाई, जानिए कैसे चढ़ा हत्थे ?

हाल ही में पंचायत मंत्री कृष्ण लाल पंवार की अध्यक्षता में कैबिनेट सब-कमेटी की बैठक हुई थी। इस बैठक में प्रशासनिक इकाइयों के पुनर्गठन पर विस्तार से चर्चा की गई। मंत्री ने साफ कहा कि सरकार जनता और जनप्रतिनिधियों की मांगों के अनुसार नए जिले और उपमंडल बनाने को लेकर पूरी तरह प्रतिबद्ध है। उनका कहना है कि छोटे-छोटे जिले बनने से प्रशासनिक कामकाज में आसानी होगी और लोगों को सरकारी सेवाएं उनके नजदीक मिलेंगी।

जल्द होगा बड़ा ऐलान

अब सबकी निगाहें 1 नवंबर पर टिकी हैं जब हरियाणा दिवस के मौके पर मुख्यमंत्री नायब सैनी कोई बड़ा ऐलान कर सकते हैं। अगर ऐसा होता है तो हरियाणा को 23वां जिला मिल जाएगा। इससे न केवल विकास की रफ्तार बढ़ेगी बल्कि लोगों को प्रशासनिक सुविधाएं भी ज्यादा सुगमता से मिल सकेंगी।

ये भी पढ़ें:राजस्थान से हरियाणा में अफीम लेकर आ रहे तस्कर चढ़े हत्थे ?

Best24News
About the Author Best24News

Best24News के संस्थापक (Founder) हैं और पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता क्षेत्र में सक्रिय रूप से कार्य कर रहे हैं। प्रतिष्ठित समाचार पत्रों के साथ काम करते हुए सामाजिक, प्रशासनिक और जमीनी स्तर की खबरों को प्रमुखता से कवर किया है। Best24News के माध्यम से ताजा और विश्वसनीय खबरें पाठकों तक पहुंचा रहे हैं। View all posts by Best24News →

संबंधित खबरें

WhatsApp